बॉलीवुड

'तारे जमीन पर' के बाद Darsheel Safary संग Aamir Khan ने सालों पर मिलाया हाथ, फोटो देख फैन्स की बढ़ी बेताबी

Darsheel Safary Reunion with Aamir Khan: 'तारे जमीन पर' फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुके दर्शील सफारी ने हाल ही में एक फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो आमिर खान संग नजर आ रहे हैं। लगभग 16 सालों के बाद दोनों नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं।

Image

Aamir Khan-Darsheel Safary

Darsheel Safary Reunion with Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तारे जमीन पर' से दर्शील सफारी (Darsheel Safary) ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस एक फिल्म से दर्शील को लोगों के बीच अलग पहचान मिल गई थी। 'तारे जमीन पर' फिल्म ने दर्शील सफारी को रातों-रात स्टार बना दिया था। हाल ही में दर्शील सफारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं, जिसे देख फैन्स भी हैरान रह गए हैं। लगभग 16 सालों के बाद दर्शील सफारी ने एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के लिए आमिर खान संग हाथ मिलाया है।

दर्शील सफारी (Darsheel Safary) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर खान (Aamir Khan) के साथ एक कोलाज साझा किया। इस कोलाज में एक फोटो 'तारे जमीन पर' की है, जिसमें दोनों एक्टर्स दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में दोनों को 16 सालों बाद एक ही फ्रेम देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि रीयूनियन में आमिर खान थोड़े उम्रदराज लुक में हैं। फोटो साझा करते हुए दर्शील सफारी ने कैप्शन दिया, 'बूम! 16 सालों के बाद हम दोबारा एक साथ आए हैं। काफी इमोशनल है? इस एक्सपीरियंस के लिए मेरे पसंदीदा मेंटर को ढेर सारा प्यार। बड़ी खुलासे में केवल 4 दिन रह गए हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो सुपरफ्लॉप रही थी। इस फिल्म में करीना कपूर भी लीड रोल में थीं। इसके अलावा आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'लापता लेडीज' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article