बॉलीवुड

'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को बताया 'गुंडा', खान फैमिली के लिए कही ये बात

Abhinav Kashyap Calls Salman Khan as 'Gunda': साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' का निर्देशन कर चुके अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) पर तीखे बोलों से हमला कर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को 'गुंडा' कहकर बुलाया है।

Image

Pics Credit: IMDb

Abhinav Kashyap Calls Salman Khan as 'Gunda': बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर अभिनव कश्यप और सुपरस्टार सलमान खान के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था। बतया जाता है कि अभिनव ने 'दबंग 2' का निर्देशन करने से मना कर दिया था। अभिनव ने खान फैमिली पर उनके करियर को बर्बाद करने के आरोप भी लगाया था। 'दबंग' मूवी को रिलीज हुए 15 साल हो गए हैं और अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान को लेकर तीखे बोल का इस्तेमाल कर खुलकर बात की है।

अभिनव ने सलमान को बताया 'गुंडा'

हाल ही में स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने सलमान खान को "गुंडा" कहकर बुलाया है। अभिनव के अनुसार सलमान खान को बीते 25 सालों से एक्टिंग में कोई रूचि नहीं है। वो केवल यहां पर एक्टिंग की जगह केवल फेमस होने के लिए आते हैं। 'दबंग' को डायरेक्ट करने से पहले अभिनव को सलमान खान के बारे में ये बात पता नहीं थी। अभिनव ने आगे कहा कि अगर सलमान खान की बात से सहमत नहीं होते हैं तो वो अपनी लाइफ को टफ बना देंगे।

सलमान खान की फैमिली को लेकर अभिनव ने कहा कि उनका परिवार 50 सालों से इस इंडस्ट्री में है। सलमान खान भी इस बात मेन्टेन कर रहे हैं। सलमान खान खुद को 'फादर ऑफ द स्टार सिस्टम' समझते हैं। वो इस प्रोसेस को कंट्रोल करने लगे हुए हैं। अभिनव कश्यप का सलमान खान को लेकर दिया हुआ बयान इस समय चर्चा का विषय बन गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article