बॉलीवुड

'Dabangg 4' को डायरेक्ट करेंगे सलमान खान !! डायरेक्शन की दुनिया में होगा धमाकेदार डेब्यू

Salman Khan Will Direct Dabangg 4: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'दबंग 4' (Dabangg 4) को डायरेक्टर मिल गया है। इस मूवी को कोई और नहीं बल्कि सलमान खान ही डायरेक्ट कर सकते हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Salman Khan Will Direct Dabangg 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अरबाज खान ने हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'दबंग 4' (Dabangg 4) को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया था। अरबाज खान ने पुष्टि करते हुए बताया कि 'दबंग 4' की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। पहले दो पार्ट्स के मुकाबले 'दबंग 3' ऑडियंस को इम्प्रेस करने में नाकाम रही थी। ऐसे में अब 'दबंग 4' की चर्चा के बाद अब भाईजान के फैन्स भी उन्हें एक बार चुलबुल पांडे के किरदार में बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस मूवी को लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'दबंग 4' के माध्यम से सलमान खान निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखने वाले हैं।

'दबंग 4' को डायरेक्ट करेंगे सलमान खान...

तेलुगु 360 की एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'दबंग' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त का निर्देशन कर सकते हैं। हालंकि सलमान खान फिल्म 'दबंग 4' को डायरेक्ट करने जा रहे हैं, इस बार की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रकाशन का यह भी दावा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो 'दबंग 4' सलमान खान के करियर की पहली मूवी होगी, जिसे वो डायरेक्ट करते दिखाई देंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बीते कई महीनों से इंडिया-चाइना में हुए विवाद पर आधारित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान खान के अपोजिट मेकर्स ने चित्रांगदा सिंह को लीड रोल के लिए फाइनल किया है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस मूवी की शूटिंग को सबसे पहले लेह-लद्दाख में शुरू किया गया था। फिल्म अगले साल जून में रिलीज की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article