बॉलीवुड

25 वें बर्थडे से 2 दिन पहले इंफ्लुएंसर की हुई मौत, सोशल मीडिया पर पसरा मातम

Misha Agarwal Passes Away: फेमस इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल (Misha Agarwal) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस को जोर का झटका लग गया है। मीशा अग्रवाल का 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि मीशा के परिवार की तरफ से इस बात की पुष्टि हो गई है।

Image

misha agarwal death

Content Creator Misha Agarwal Passes Away: सोशल मीडिया वर्ल्ड से एक दुखद खबर सामने आई है। 24 साल की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन हो गया है। इस न्यूज से उनके चाहने वालों को जोर का झटका लगा है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि मीशा की मौत का कारण क्या है। वहीं मिशा अग्रवाल की फैमिली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट जगत में आग की तरह फैल रहा है। इस पोस्ट के जरिए परिवार वालों ने मीशा की मौत की पुष्टि कर दी है। आइए इस रिपोर्ट में पर नजर डालते है...

24 साल की मीशा ने दुनिया को कहा अलविदा

मीशा अग्रवाल के परिवार की ओर से इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें मीशा की मौत की जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा, 'गहरे दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमारी प्यारी मीशा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। आप सभी ने उन्हें जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। हम इस दुख से जूझ रहे हैं। कृपया उनकी यादों को संजोएं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इस पोस्ट पर तमाम लोग कमेंट करते हुए मीशा को श्रद्धांजलि दे रहे है। बता दें कि 26 अप्रैल को मीशा अग्रवाल अपना जन्मदिन मनाने वाली थी। हालांकि बर्थडे से 2 दिन पहले ही मीशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सोशल मीडिया पर चलता था सिक्का

फेमस इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ मजेदार वीडियोज शेयर करती थी। उनके हर एक रील पर लोग जमकर प्यार बरसाते थे। इंस्टाग्राम पर मीशा अग्रवाल के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनका कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता था। बता दें कि मीशा की आत्मा की शांति के लिए लोग सोशल मीडिया पर प्राथना कर रहे है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article