City Of Dreams 3 Trailer Released: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कोई न कोई वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज होता रहता है। दर्शक सिटी ऑफ ड्रीम्स के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने इस सीरीज के तीसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। वेब सीरीज की कहानी महाराष्ट्र के सियासत पर टिकी हुई है। सीरीज की कहानी गायकवाड़ परिवार के ईर्द गिर्द घूम रही है। सिटी ऑफ ड्रीम्स डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके दोनों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
सीरीज का तीसरा पार्ट काफी धमाकेदार लग रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि राज्य की सत्ता को पाने के लिए गायकवाड़ परिवार में अंदरुनी लड़ाई चल रही हैं। राज्य की सत्ता पाने के लिए परिवार के सदस्यों के बीच में आपसी मतभेद चल रहा है। सीरीज की कहानी में मीडिया की अहम भूमिका होने वाली है।
सिटी ऑफ ड्रीम्स का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर में कहा जाता है कि प्रजातंत्र का चौथा स्तभ बाकी तीनों स्तभों को गिराने के लिए काफी है। इस सीरीज के स्ट्रीम होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिटी ऑफ ड्रीम्स को नागेश कुकुनूर हैं। सीरीज में अतुल कुलकर्णी, प्रिया बापट, सचिन पिलगांवकर और एजाज खान प्रमुख किरदारों में हैं। सीरीज में अतुल कुलकर्णी के किरदार का नाम अमेय राव गायकवाड़ है। प्रिया बापट उनकी बेटी का किरदार निभा रही है। सीरीज में बाप और बेटी के बीच सत्ता और विचार धारा की लड़ाई देखने को मिलने वाली है।
26 मई को इस सीरीज को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। सीरीज की कहानी वही से शुरू होगा जहां पर खत्म हुई थी। सीरीज के दूसरे सीजन में अमेय गायकवाड़ सत्ता में वापसी करने को तैयार थे। उनकी राजनीति का तरीका काफी पुराना है। वहीं, अमेय की बेटी पूर्णिमा नई विचार धारा के साथ सत्ता को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
