बॉलीवुड

Chaalbaaz Remake: 'परम सुंदरी' हिट होते ही खुली जाह्नवी कपूर की किस्मत, 'चालबाज' में निभाएंगी डबल रोल!!

Janhvi in Chaalbaaz Remake: फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) के लिए जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जमकर तारीफ हो रही है। एक वक्त एक्टिंग को लेकर ताने सुनने वाली जाह्नवी कपूर की इमेज को परम सुंदरी ने काफी बदला है। अगर खबरों की मानें तो परम सुंदरी के हिट होते ही इंडस्ट्री के एक बड़े निर्माता ने एक्ट्रेस को उनकी मां की सुपरहिट मूवी चालबाज का रीमेक ऑफर किया है।

Image

Image Source: Chaalbaaz & Param Sundari Movie

Janhvi in Chaalbaaz Remake: निर्माता दिनेश विजान के बैनर की रोमांटिक कॉमेडी मूवी परम सुंदरी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अदाकारा जाह्नवी कपूर इस वक्त हर ओर चर्चा में हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को खूब प्यार मिला है। एक वक्त जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की काफी आलोचना होती थी लेकिन परम सुंदरी से उन्होंने अपने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। फिल्म परम सुंदरी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली जाह्नवी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि वो जल्द ही अपनी मां श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म चालबाज के रीमेक में दिखाई दे सकती हैं। अगर ये फिल्म शुरू होती है तो यह पहला मौका होगा जब जाह्नवी कपूर पर्दे पर डबल रोल निभाती दिखाई देंगी।

अगर बॉलीवुड हंगामा की ताजा खबर की मानें तो बॉलीवुड के एक बड़े निर्माता ने परम सुंदरी देखने के बाद जाह्नवी कपूर के साथ चालबाज रीमेक बनाने का मन बनाया है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, "जाह्नवी के लिए चालबाज सिर्फ एक मूवी नहीं हैं बल्कि उनके लिए ये एक इमोशन हैं। जाह्नवी कपूर चालबाज रीमेक करना चाहती हैं लेकिन मूवी साइन करने से पहले अपने करीबी लोगों की सलाह ले रही हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर वो चालबाज रीमेक साइन करती हैं तो उनकी सीधी तुलना उनकी मां से होगी, जो भारतीय सिनेमा की लीजेंड रही हैं। जाह्नवी ने चालबाज मेकर्स से थोड़ा समय मांगा है ताकि वो सही फैसला ले सकें। वो सितम्बर के आखिर तक ये फैसला लेंगी कि उन्हें चालबाज रीमेक करनी है या नहीं?"

अगर जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो परम सुंदरी के बाद वो एक बार फिर से सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी रॉमकॉम में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, रोहित सर्राफ और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन शशांक खैतान ने किया है। इस फिल्म को दुल्हनिया सीरीज की तीसरी कड़ी बताया जा रहा है लेकिन इसमें आलिया भट्ट नहीं है, जिस कारण मेकर्स ने इसका नाम बदल दिया है। फिल्म के प्रोमोज आने शुरू हो गए हैं और लोगों को जाह्नवी-वरुण की जोड़ी खूब पसंद आ रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article