बॉलीवुड

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अबीर गुलाल को बायकॉट करने की उठी मांग, फवाद-वाणी पर भी बरसा गुस्सा

#BoycottAbirGulaal: 9 मई को रिलीज होने वाली वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और फवाद खान (Fawad Khan) की फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। पहलगाम आतंकी हमले ने 20 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है, जिसके बाद देशवासियों के बीच में गुस्सा है। देशवासी लगातार वाणी-फवाद की फिल्म अबीर गुल्ला को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Image

Abir Gulaal

#BoycottAbirGulaal: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आतंकियों ने हिन्दुओं से धर्म पूछ-पूछकर उन्हें गोली मारी है, जिसके बाद देशभर में काफी गुस्सा हैं। देशवासी लगातार भारतीय सरकार से आतंकियों का इलाज करने की गुहार लगा रहे हैं ताकि भविष्य में किसी की हिम्मत न हो कि वो भारतवासियों पर इस तरह से जुल्म कर सके। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का गुस्सा वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और फवाद खान (Fawad Khan) की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) पर भी बरस रहा है। बीती रात से ही भारतीय अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

क्यों हो रही है फिल्म अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग

अगर आपको ये जानकारी नहीं है कि फिल्म अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग क्यों हो रही है तो बता दें कि इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अबीर गुलाल के ऐलान के बाद से ही लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है और वो लगातार इस फिल्म को बैन करने की मांग उठा रहे हैं।

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'पाकिस्तानी एक्टर्स और उनकी फिल्मों को बायकॉट करो...एक तरफ ये लोग हमारे लोगों को मारते हैं और दूसरी तरफ बॉलीवुड इन लोगों के साथ फिल्में बनाता है। हम अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग करते हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'अबीर गुलाल में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान है, जिसके लोगों ने हमारे देश के लोगों को मारा है। हम फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल का विरोध करते हैं।' अबीर गुलाल का जिस तरह से विरोध हो रहा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इसको अच्छी रिलीज मिलना मुश्किल है। महाराष्ट्र की जनता पहले से ही अबीर गुलाल का विरोध कर रहे हैं। वाणी कपूर और फवाद खान की अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज होनी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article