बॉलीवुड

Border 2: इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे सनी देओल और आयुष्मान खुराना, जानिए तारीख

Border 2 Shooting Start From This Date: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सनी देओल (Sunny Deol) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'बॉर्डर 2' (Border 2) की शूटिंग की तारीख अब सामने आ गई है। मेकर्स ने बड़ा फैसला किया है कि वो इसी साल 'बॉर्डर 2' की शूटिंग करेंगे।

Image

Sunny Deol and Ayushmann Khurrana

Border 2 Shooting Start From This Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी। अपने समय की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। ऐसे में अब भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर 'बॉर्डर' का सीक्वल बनाने की तैयारी कर ली है। लोगों की भी 'बॉर्डर 2' का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बॉर्डर 2' (Border 2) में निर्माताओं ने सनी देओल (Sunny Deol) के साथ आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को लीड रोल के लिए चुना है। सुनने में आ रहा है कि निधि दत्ता और भूषण कुमार द्वारा निर्मित फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग की तारीख भी तय कर ली गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बॉर्डर 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स सनी देओल और आयुष्मान खुराना स्टारर की शूटिंग इसी साल अक्टूबर से शुरू करेंगे। इस समय पूरी ने बाकी चीजों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीक्वल बनाने में भले ही काफी समय लगा है लेकिन वो ऑडियंस की उम्मीदों खरा उतरते नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल 'बॉर्डर 2' में मेजर कुलदीप सिंह चंदूरी की भूमिका निभाएंगे। आयुष्मान खुराना फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार निर्माता भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता गणतंत्र दिवस 2026 पर 'बॉर्डर 2' को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म शुक्रवार, 23 जनवरी, 2026, यानी सोमवार को रिलीज होगी। फैन्स भी सनी पाजी को 'बॉर्डर 2' में देखने के लिए बेकारार हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article