बॉलीवुड

बॉलीवुड फोटोग्राफर Pradeep Bandekar ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा पैपराजी परिवार

Pradeep Bandekar Death:उनकी मौत की सूचना देते हुए पैपराजी वरीन्द्र चावला ने लिखा कि यह हमारे उद्योग के लिए बहुत दुखद दिन है क्योंकि हम महान फोटोग्राफर प्रदीप बांडेकर के निधन पर शोक मना रहे हैं।

Image

Pradeep Bandekar Death

Pradeep Bandekar Death: बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफर प्रदीप बांडेकर ( Pradeep Bandekar) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी कमाल की फोटोग्राफी से स्टार्स के चहते प्रदीप ने आज अंतिम सांस ली। उनके मौत की सूचना देते हुए पैपराजी वरीन्द्र चावला ने लिखा कि यह हमारे उद्योग के लिए बहुत दुखद दिन है क्योंकि हम महान फोटोग्राफर प्रदीप बांडेकर के निधन पर शोक मना रहे हैं। वह सिर्फ़ एक गुरु ही नहीं थे; उन्होंने मेरे साथ बेटे जैसा व्यवहार किया और मेरे पिता के साथ कई सालों तक काम किया। मैंने उनसे जो सीखा, वह अमूल्य है और उनकी अनुपस्थिति एक ऐसा शून्य छोड़ गई है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। शांति से विश्राम करें, प्रदीप अंकल। आपकी बहुत याद आएगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article