बॉलीवुड

भीड़ से अलग रहना पसंद करता है कपूर खानदान का ये स्टार बेटा, बिना किसी टीम के करता है ट्रेवल, कैफे में अकेले बैठकर खाता है खाना

Ranbir Kapoor like Travel alone: बॉलीवुड के एनिमल एक्टर रणबीर कपूर के बारे में तो हर कोई जानता है कि वह एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें शांत और भीड़ से दूर रहना पसंद हैं। लेकिन रणबीर के बारे में एक और खुलासा हुआ है, रणबीर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक्टर कितने सीमित हैं।

Image

Ranbir Kapoor like Travel alone

Ranbir Kapoor like Travel alone: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) को फैंस उनके विनम्र और शांत स्वभाव के लिए जानते हैं। एक्टर न तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और न ही ज्यादा पार्टी में नजर आते हैं। रणबीर कपूर को अपनी लाइफ पर्सनल ही रखना पसंद हैं। हाल ही में खुलासा हुआ कि एक्टर को भीड़ में रहना और अन्य स्टार्स की तरह टीम मेम्बर्स को साथ लेकर घूमना पसंद नहीं है। हाल ही में धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सीओओ राजीव मसंद ने बताया कि रणबीर कपूर अलग किस्म के हीरो हैं।

इंडिया टीवी के एक इंटरव्यू में राजीव मसंद ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) वो एक्टर है जो अकेले रहना पसंद करता है। अपनी सोशल लाइफ और पर्सनल लाइफ को अलग रखता है। एक्टर को हर वक्त भीड़ और टीम के लोगों से घिरे रहना पसंद नहीं है। रणबीर कपूर के साथ हुए एक किस्से को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार वह एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर से मिले थे, वह अकेले ही टिकट की लाइन में खड़े थे, जब मैंने उनसे पूछा कि आपकी टीम कहा है तब एक्टर ने जवाब दिया कि कौन सी टीम मैं अकेले ही ट्रेवल करता हूँ। राजीव ने रणबीर कपूर को समझदार एक्टर कहा।

यही नहीं राजीव ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर जब भी विदेश में कहीं शूट करते हैं तब वह अकेले ही कैफे में बैठ जाते हैं। अकेले ही खाना खाने लगते हैं, उन्हें किसी के साथ की जरूरत नहीं है। वह खुद तक ही सीमित रहने वाले एक्टर हैं।

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर ( Love and War) में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर इसी साल रिलीज होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article