बॉलीवुड

लाल किले पर रावण दहन करेंगे बॉबी देओल !! फैन्स का बढ़ेगा उत्साह

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इस साल दशहरे पर दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले में रावण दहन करेंगे। बॉबी देओल को रावण दहन करते हुए देखने के लिए अभिनेता के फैन्स उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों बॉबी देओल फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए चर्चा में बने हुए हैं।

Image

लाल किले पर रावण दहन करेंगे बॉबी देओल !! फैन्स का बढ़ेगा उत्साह

दिल्ली की ऐतिहासिक लाल किला ग्राउंड में होने वाली विश्वप्रसिद्ध लव कुश रामलीला ने घोषणा की है । दशहरे के अवसर पर रावण वध का भव्य मंचन बॉलीवुड के सुपरस्टार बॉबी देओल के द्वारा किया जाएगा। अपनी दमदार एक्टिंग और खास अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉबी देओल को लव कुश रामलीला समिति ने आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बॉबी देओल की मौजूदगी इस बार की रामलीला को और भी भव्य, ऐतिहासिक और यादगार बना देगी।हर साल लाखों की संख्या में लोग देशभर से लाल किला मैदान में इस कार्यक्रम को देखने पहुंचते हैं। इस बार बॉबी देओल की मौजूदगी से आयोजन की भव्यता कई गुना बढ़ने वाली है।

नवरात्रि के दौरान दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर होने वाली लव कुश रामलीला देश की सबसे प्रतिष्ठित और भव्य रामलीलाओं में से एक मानी जाती है। नौ दिनों तक चलने वाला यह आयोजन सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और भव्य मंचन का प्रतीक बन चुका है।

हर साल इसमें बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियों की भागीदारी होती है, जो इसे और भी खास बना देती है। यहां मंचित रामलीला न सिर्फ राम कथा को जीवंत करती है, बल्कि असत्य पर सत्य की विजय का एक सजीव अनुभव भी कराती है। लाल किले पर रावण वध होता है, तो पूरे मैदान में गूंजता जय श्री राम का उद्घोष इस आयोजन को अविस्मरणीय बना देता है।

हाल ही में लव कुश रामलीला उस वक्त चर्चा में आ गई थी जब अभिनेत्री पूनम पांडे को रामलीला के लिए मंदोदरी की भूमिका के लिए चुना गया। सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर भारी विरोध हुआ, जिसके बाद समिति ने सार्वजनिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पूनम पांडे को इस भूमिका से हटा दिया। अब उनकी जगह एक नई कलाकार को भूमिका सौंपी गई है, ताकि धार्मिक भावना और परंपरा के अनुरूप मंचन सुनिश्चित किया जा सके।

bhawana gupta
भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू... और देखें

End of Article