बॉलीवुड

Exclusive: Animal को टॉक्सिक बताने वालों को Bobby Deol ने दिया करारा जवाब, बोले 'हम एक्टर हैं, एक्टिविस्ट नहीं...'

Bobby Deol on Animal's content: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म एनिमल (Animal) जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से लगातार इसके विषय को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां तक कि ये मामला संसद तक पहुंच गया है। फिल्म एनिमल को लेकर मचे विवाद पर बॉबी देओल ने टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बात की है और कहा है कि वो एक्टर हैं एक्टिविस्ट नहीं।

Image

bobby deol on animal toxicity

Bobby Deol on Animal's content: भारतीय डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की हालिया रिलीज मूवी एनिमल (Animal) को लेकर चारों तरफ विवाद मचा हुआ है। फिल्म एनिमल को जहां आम दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, वहीं बुद्धिजीवियों ने इसके विषय पर सवाल खड़े किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म एनिमल में महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया है। फिल्म एनिमल के कुछ सीन्स और डायलॉग्स को लेकर तो भयंकर विवाद हुआ है। अभिनेता बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल के विषय को लेकर टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बात की है और कहा है कि वो एक्टर हैं एक्टिविस्ट नहीं। कोई भी फिल्म एंटरटेनमेंट के लिए बनाई जाती है और एनिमल भी लोगों के मनोरंजन के लिए बनी है।

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) ने कहा है, 'देखिए मैं एक कलाकार हूं न कि कोई एक्टिविस्ट। किसी भी एक्टर को अच्छे किरदार निभाने में मजा आता है और मैं भी ऐसे किरदारों की तलाश में रहता हूं, जिनमें मुझे मेहनत करनी पड़े। मैंने बस एक किरदार निभाया है। मैं किसी विचारधारा को प्रमोट नहीं कर रहा हूं।'

बॉली देओल ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'फिल्मों में वही दिखाया जाता है जो सोसायटी में हो रहा है। फिल्मों में कोई ऐसी चीज नहीं दिखाई जाती, जो हमारे समाज का हिस्सा नहीं है। लोग इस सच पर भरोसा नहीं करना चाहते हैं।'

'जब मैंने आश्रम की थी तब भी काफी विवाद हुआ था। हालांकि मेरा कैरेक्टर एक रियल लाइफ कैरेक्टर पर बेस्ड था। लोग ऐसे किरदारों के साथ इसीलिए कनेक्ट फील करते हैं। अगर ऐसे किरदार हमारे समाज में न होते तो लोग इनके साथ कनेक्ट ही फील न कर पाते। मुझे बस चैलेंजिग किरदार प्ले करने में मजा आता है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article