बॉलीवुड

Ahaaan-Ali Next: अहान पांडे की एक्शन एंटरेटनर में हुई बॉबी देओल की एंट्री, अली अब्बास जफर करेंगे डायरेक्ट

Bobby Deol entry in Ahaan Pandey Movie : सैयारा के बाद फैंस को अहान पांडे की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वह अपनी नेक्स्ट मूवी पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अब बेहद दिलचस्प नाम जुड़ गया है, जिसे देखकर दर्शकों की खुशी दोगुनी हो जाएगी।

Image

Image Source: Instagram

Bobby Deol entry in Ahaan Pandey Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों दो स्टार्स की बेहद डिमांड हो रही है। ये दोनों ही स्टार्स ऐसे हैं जिनके साथ हर डायरेक्टर काम करने के सपने सजा रहा है। हम बात कर रहे हैं सैयारा स्टार अहान पांडे( Ahaan Pandey) और एनिमल स्टार बॉबी देओल ( Bobby Deol) की। सैयारा ( Saiyaara) के बाद अहान पांडे की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। दूसरी तरफ बॉबी देओल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनकी आने वाली फिल्मों पर सबकी नजर है। हाल ही में खबर सामने आई है कि बॉबी देओल को अहान पांडे की अगली फिल्म के लिए लॉक कर लिया है। यह फिल्म अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा बना रहा हैं। बॉबी देओल की फिल्म में एंट्री की खबर ने सबको हैरान कर दिया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, अली अब्बास( Ali Abbas Zafar) की अगली फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री हो गई है। वह इस फिल्म में अहान पांडे के साथ नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में उनका किरदार एक ग्रे रोल में है। यह एक ऐसा रोल है जो नेगेटिव तो नहीं है लेकिन पूरी तरह से पॉजिटिव भी नहीं है। यह सैयारा के बाद अहान पांडे की दूसरी फिल्म होगी, वह इस मूवी पर काम कर रहे हैं। जिसे अली अब्बास और आदित्य चोपड़ा मिलकर बना रहे हैं।

बॉबी देओल की इमेज बदलने का प्लान

इस फिल्म के लिए फिल्म निर्माता बॉबी देओल के साथ काम करना जरूर चाहते थे, लेकिन वह बॉबी देओल की नेगेटिव इमेज को खत्म भी करना चाहते थे। दरअसल पिछली कुछ फिल्मों की बात करें तो, इन फिल्मों में बॉबी ने नेगेटिव किरदार ही निभाए हैं और अब उनकी इमेज कुछ ऐसी ही बनकर रह गई है। हालांकि मेकर्स बॉबी को अब कुछ अलग रूप में जनता के साथ पेश करना चाहते हैं।

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्में

हाल ही में बॉबी देओल आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ( The Bads of Bollywood) में नजर आए थे। इस बाद वह आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' में भी नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में अहान पांडे की अपकमिंग मूवी का नाम जुड़ गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article