BJP Leader Sonali Phogat Death News Updates: सोनाली फोगाट का गोवा में हुआ निधन, हार्ट अटैक के चलते गई जान
Summary: BJP Leader Sonali Phogat Death News Updates: गोवा यात्रा के दौरान सोनाली फोगाट का निधन हो गया। इसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। सोनाली फोगाट जहां भाजपा की महिला नेताओं का एक बड़ा नाम थीं, वहीं राजनीति से पहले वह पर्दे पर भी खासा नाम कमा चुकी थीं।
BJP Leader Sonali Phogat Death News Updates: मंगलवार को भाजपा नेत्री और टिक टॉक स्टार रह चुकीं सोनाली फोगाट के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। सोनाली मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली थीं और उनका जन्म जन्म 21 सितंबर 1979 में हुआ था। सोनाली फोगाट की जिंदगी हमेशा उतार चढ़ाव भरी रही। उन्होंने सक्रिय तौर पर बीजेपी ज्वॉइन कर चुनाव (2019 में कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ) भी लड़ा था।
बिग बॉस 14 में इस वजह से बटोरी थीं सुर्खियां
सोनाली फोगाट जब बिग बॉस 14 में आईं तो खूब चर्चा में रही थीं। सोनाली फोगाट घर में चैलेंजर्स के रूप में पहुंची थीं। शुरुआत के हफ्ते में तो वह बिल्कुल शांत रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने खूब लड़ाइयों की और एक्टर अली गोनी से लिंकअप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि वीकेंड का वार में सलमान खान अक्सर सोनाली और अली को छेड़ते नजर आते थे।
जब वीडियो पर मचा था बवाल
बिग बॉस में जाने से पहले सोनाली का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक अधिकारी को चप्पल से मारती हुई नजर आ रही थीं। उनके इस वीडियो पर काफी बवाल हुआ था।
सोनाली फोगाट के पति की हो गई थी मौत
सोनाली फोगाट का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। दसवीं क्लास तक पढ़ाई करने के बाद उनकी शादी कर दी गई। सोनाली फोगाट ने अपनी बहन के देवर संजय से ही शादी हुई थी। साल 2016 में संजय की हरियाणा स्थित उनके फार्महाउस में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद उन्हें मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया गया, लेकिन फिर भी वह डटी रहीं। सोनाली की एक बेटी भी हैं, जिसका नाम यशोधरा फोगाट है।
सोनाली सिर्फ दसवीं तक ही पढ़ी थीं
विधानसभा चुनाव के हलफनामे में सोनाली ने नामांकन में अपनी शिक्षा दसवीं तक बताई थी। टिक टॉक स्टार सोनाली सिर्फ दसवीं तक ही पढ़ी थीं। करोड़ों की मालकिन सोनाली राजनीति में सबसे चर्चित उम्मीवार बन गई थीं।
Sonali Phogat Politics: राजनीति में आईं सोनाली
आगे चल कर उन्होंने सक्रिय तौर पर बीजेपी ज्वॉइन कर ली और उसी के टिकट पर चुनाव (2019 में कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ) भी लड़ा था। हालांकि, कहा जाता है कि वह साल 2008 से पार्टी की सदस्य थीं। वह इसके अलावा रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 में भी नजर आईं (वाइल्ड कार्ड एंट्री) थीं।
सोनाली फोगाट की मौत की पुष्टि
इस खबर के आने से उनके करोड़ों फैन में शोक की लहर है। फोगाट की मौत की पुष्टि गोवा के डीजीपी ने भी की है। जानकारी के अनुसार सोनाली फोगाट का पहले से ही 22 से 25 अगस्त तक गोवा घूमने का प्लान था। इस दौरान फोगाट के निजी सचिव सुधीर सांगवान और उनकी टीम का एक अन्य सदस्य भी संग था।
इस हरियाणवी फिल्म में आईं नजर
सोनाली फोगाट ने पंजाब और हरियाणा के सिनेमा में काम किया है। साल 2019 में उन्होंने हरियाणवी फिल्म "छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं..." नाम की फिल्म की थी। 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में हरियाणवी फ़िल्म छोरियों छोरों से कम नहीं होतीं को बेस्ट हरियाणवी फ़िल्म चुना गया था।
Sonali Phogat Death: हरियाणा के फतेहाबाद में जन्म
सोनाली फोगाट का जन्म हरियाणा के फतेहाबाद में साल 1979 में हुआ था। उन्होंने साल 2006 में हिसार से दूरदर्शन (Doordarshan) में एंकरिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में आईं।
सोशल मीडिया स्टार थीं सोनाली
सोनाली सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती थीं और वीडियो प्लैटफॉर्म टिकटॉक पर खूब रील्स (शॉर्ट वीडियो) बनाया करती थीं, जिन्होंने उनको पॉपुलर बनाने में खूब मदद की। वह इस प्लैटफॉर्म के यूजर्स के बीच किसी सेलेब्रिटी या स्टार से कम नहीं थीं। वहां उन्हें लगभग डेढ़ लाख लोग फॉलो किया करते थे।
Sonali Phogat: मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेत्री और मॉडल-एक्ट्रेस सोनाली फोगाट नहीं रहीं। बताया गया कि मंगलवार (23 अगस्त, 2022) को गोवा में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। सोनाली बेशक अब दुनिया में न हों, मगर उनका नाम-काम और पहचान उन्हें उनके चाहने वालों के बीच हमेशा जिंदा रखेगा।

