Attack Movie Review and Release: क्या RRR के सामने टिकेगी अटैक, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान
Attack Movie Review, Rating, Release, Box Office Collection Day 1 in Hindi: बॉलीवुड के एक्शन हीरो में लिस्ट में गिने जाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक एक अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैक्लीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म की घोषणा कोरोना काल से पहले हुई थी लेकिन कोविड के चलते इसकी रिलीज में देरी हुई।
Attack Movie Review, Rating and Release: बॉलीवुड के एक्शन हीरो में लिस्ट में गिने जाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक एक अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अच्छी खुली है। माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन करीब पांच करोड़ रुपये की ओपनिंग दे सकती है।
लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैक्लीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म की घोषणा कोरोना काल से पहले हुई थी लेकिन कोविड के चलते इसकी रिलीज में देरी हुई। यहां जानिए अटैक की रिलीज से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट-
क्यों देखें जॉन अब्राहम की अटैक
फिल्म में जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज, रत्ना शाह पाठक, किरण कुमार और जैकलीन ने बेहतरीन काम किया है। सभी ने अपने हिस्से आए सीन्स को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फिल्म का सरप्राइज हैं जैकलीन फर्नांडीज, जिन्होंने पहली बार अपने अभिनय को इतनी सहजता से परदे पर पेश किया। फिल्म का संगीत कमजोर है, अगर उस पर काम होता तो गाने जुबां पर चढ़ जाते। फिर भी अटैक एक ऐसी फिल्म है जिसे देखा जा सकता है। फिल्म आपको बोर नहीं करेगी।
Attack Movie Review: जानें कैसी है अटैक
आर्मी अफसर अर्जुन शेरगिल (जॉन अब्राहम) की कहानी है फिल्म अटैक। अर्जुन को एयर होस्टस आयशा (जैकलीन फर्नांडिस) से प्यार हो जाता है लेकिन धमाके में वह आयशा को खो देता है। उसका खुद का शरीर भी गर्दन से नीचे बेकार हो जाता है। इसके बाद आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस चिप की मदद से अर्जुन को वैज्ञानिक सुपर सोल्जर बनाते हैं।
पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी अटैक
लक्ष्यराज आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम के साथ रकुलप्रीत, जैकलीन फर्नांडिस हैं। फिल्म अटैक 1 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। पहले इसके 28 जनवरी को रिलीज होने की संभावना थी पर रिलीज होने की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।
अटैक फिल्म से जॉन अब्राहम को काफी उम्मीदें
अटैक फिल्म से जॉन अब्राहम को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि उनकी बीती फिल्में एक्शन के चक्कर में लगातार Flop साबित हुई है। ऐसे में अटैक की बदौलत उनके सामने चुनौती है। वहीं जॉन अब्राहम के फैंस भी चाहते हैं कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करे।
RRR के सामने टिकेगी जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक?
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट हैं। हिन्दी बेल्ट में फिल्म ने पांचवे दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब देखना ये होगा कि क्या RRR के सामने जॉन अब्राहम की अटैक टिक पाएगी।
शुरू होने वाला है अटैक का पहला शो
जॉन अब्राहम की अटैक फिल्म में वीएफएक्स का काफी इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में ये फिल्म एक विजुअल ट्रीट हो सकती है। फिल्म का पहला शो शुरू होने वाला है और फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब जब फैंस पहला शो देखकर निकलेंगे तो पता चलेगा कि उन्हें ये फिल्म कितनी पसंद आई।
'मैं क्षेत्रीय फिल्म नहीं करूंगा' - जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम ने प्रभास की फिल्म 'सालार' का हिस्सा होने की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर का कहना है, 'मैं कभी भी क्षेत्रीय फिल्म नहीं करूंगा। मैं एक हिंदी फिल्म हीरो हूं और वही रहूंगा। मैं सिर्फ साउथ की फिल्मों में होने के लिए सेकेंड लीड बनकर या किसी भी और बॉलीवुड सितारे की तरह वहां काम नहीं करूंगा।'
कैप्टन अमेरिका की आई याद
अटैक रिलीज होने के बाद कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा है कि जॉन अब्राहम फिल्म में कैप्टन अमेरिका की याद दिला रहे हैं। मार्वल की फिल्म कैप्टन अमेरिका में भी स्टीव रॉजर्स को तकनीक के जरिए एक सुपर सोल्जर बनाया गया था। फिल्म की कहानी हाईजैक पर आधारित है।
जॉन और जैक्लीन का रोमांस
फिल्म में जॉन अब्राहम अदाकाराजैकलीन फर्नांडिज के साथ रोमांस कर रहे हैं। जैकलीन के साथ हुए एक हादसे से उनकी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह खुफिया ऐजेंसी के ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज भी हैं। जॉन अब्राहम की ये फिल्म कई पार्ट में रिलीज होने वाली है।
देश को दुश्मनों से बचाएंगे जॉन अब्राहम
फिल्म में जॉन अब्राहम भारत के पहले सुपर सोल्जर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो आतंकवादियों से लोहा लेते हुए नजर आ रहे हैं। दिखाया गया है कि जॉन अब्राहम (John Abraham) को कैसे टेक्नोलॉजी और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए एक सुपर सोल्जर बनाया गया है। वह संसद भवन के अंदर आतंकियों से मुकाबला कर रहे हैं।
Attach Movie Release: कैसी है जॉन अब्राहम की अटैक
जॉन अब्राहम, जैक्लीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह की अटैक आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित है। इसकी कहानी सुपर सोल्जर की कल्पना को परदे पर उतारती है। आज के दौर के हिसाब से फिल्म की कहानी बुनी गई है। इस फिल्म का कारोबार ठीक ठाक रहने की उम्मीद है।
हो गए थे चोटिल
जॉन अब्राहम की इस फिल्म में बहुत से एक्शन सीक्वेंस हैं और वो एक सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हो गए हैं। जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर ट्यूबलाइट के साथ हिट होने की एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें एक टीम मेंबर जॉन अब्राहम की गर्दन पर लगी चोटों से निकलते खून को पोंछती हुई नजर आई थी। वहीं एक टीम मेंबर ये बोलता दिख रहा है कि ये असली खून है।
फिल्म में जबरदस्त एक्शन
कुछ दिन पहले ही जॉन अब्राहम ने एक बाइक स्टंट करते हुए शूटिंग वीडियो भी शेयर किया था। इस सीन भी जॉन ने फिल्म अटैक के लिए फिल्माया था। फिल्म में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगे। अटैक से लक्ष्य राज आनंद डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं PEN स्टूडियोज, जॉन अब्राहम का जेए एंटरटेनमेंट और अजय कपूर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने को तैयार
जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा कब्जा जमाने को तैयार हैं। वह एक के बाद एक चार दमदार एक्शन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जॉन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण संग नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास एक विलेन 2 भी पाइनपाइन में है। वहीं उनके पास तेहरान जैसी एक्शन फिल्म भी है।

