बॉलीवुड

Blackbuck Poaching Case: काला हिरण मामले में सलमान खान की अपील पर कोर्ट इस दिन करेगा सुनवाई, जानिए तारीख

Salman Khan’s appeal blackbuck poaching case: काला हिरण मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती जा रही है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की जेल की सजा के खिलाफ सलमान खान की अपील पर अदालत इस तारीख को सुनवाई करेगी।

Image

Pic Credit: Instagram/beingsalmankhan/

Salman Khan’s appeal blackbuck poaching case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर काफी सालों से काले हिरण का शिकार का मामला चल रहा है। इस मामले में अब सलमान खान की मुश्किलें एक बार बढ़ती नजर आ रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार सलमान खान ने पांच साल की जेल की सजा पर कोर्ट में एक अपील दायर की थी। हालांकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि इस मामले में कोर्ट सुनवाई करेगा। ट्रायल कोर्ट ने काला हिरण मामले में सलमान खान को साल 2018 में 5 अप्रैल के दिन दोषी ठहराया था। इस मामले में अभिनेता को 5 साल की सजा सुनाई थी। हैरानी की बात यह है कि सलमान खान के सह-आरोपी अभिनेता और वहां के निवासी दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया था।

बताया जा रहा है कि जस्टिस मनोज कुमार गर्ग इस मामले में सुनाई करेंगे। इस दौरान राजस्थान सरकार की उस याचिका पर भी सुनवाई होगी, जिसमें सलमान खान के सह-आरोपियों - सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी। लंबे समय से चल रहे दोनों मामलों पर अब सुनवाई होगी।

प्रॉसिक्यूशन लॉयर महिपाल बिश्नोई ने बताया, 'सलमान खान के वकीलों ने हाई कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट के खिलाफ एक ट्रान्सफर पेटीशन दायर की थी, जिसमें अभिनेता के खिलाफ दायर अपील को राज्य सरकार द्वारा दायर अपील के साथ जोड़ा जा सके।' बता दें यह मामला फिल्म 'हम साथ-साथ है' के दौरान का है। सलमान खान पर जोधपुर के पास मथानिया के बावड़ नामक एरिया में काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article