बॉलीवुड

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की शादी को हुए 9 साल, हसीना ने अपने मंकीलव को इस अंदाज में दी बधाई

Bipasha Basu Wedding wish to Husband Karan Singh Grover: बिपाशा बसु( Bipasha Basu) ने अपने पति को शादी की नौवीं सालगिरह विश करते हुए एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। जिसमें कपल अपने सबसे प्यारे पलों को जी रहा है। सबसे खास तो इस पोस्ट का कैप्शन लगा जिसमें एक्ट्रेस ने करण को खास नाम दिया।

Image

Bipasha Basu Wedding wish to Husband Karan Singh Grover

Bipasha Basu Wedding wish to Husband Karan Singh Grover: अभिनेत्री बिपाशा बसु ( Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर( Karan Singh Grover) की शादी को आज पूरे 9 साल हो गए हैं। बॉलीवुड के क्यूट कपल आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री बिपाशा ने बेहद प्यारे अंदाज में अपने प्यारे से पति को विश किया है। शादी से लेकर अबतक की तस्वीरों को वीडियो में कैद कर बिपाशा ने करण पर प्यार लुटाया है। सबसे खास तो इस पोस्ट का कैप्शन लगा जिसमें एक्ट्रेस ने करण को खास नाम दिया। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिपाशा बसु( Bipasha Basu) ने अपने पति को शादी की नौवीं सालगिरह विश करते हुए एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। जिसमें कपल अपने सबसे प्यारे पलों को जी रहा है। शादी से लेकर बेबी होने तक के हर प्यारे पल को बिपाशा ने इस वीडियो में कैद किया है। विश करते हुए बिपाशा ने लिखा है " हैप्पी 9 मंकीवर्सरी तो माय एव्रीथिंग, मंकीलव फोरेवर। जैसे ही बिपाशा ने ये वीडियो अपलोड की फैंस की बधाइयों की लाइन लग गई। उनके दोस्तों से लेकर फैंस तक हर कोई 9 साल पूरे होने पर अभिनेत्री को बधाई दे रहा है।

कपल की शादी की बात करें तो बिपाशा-करण ने 2016 में शादी की थी। दो साल तक डेट करने के बाद कपल ने यह फैसला लिया। वहीं शादी के 7 साल बाद इन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम देवी रखा गया है। बिपाशा इन दिनों लाइमलाइट से दूर रहती हैं और करण सिंह ग्रोवर अपने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article