बॉलीवुड

Binge Watch: मिसमैच्ड से लेकर दिल्ली क्राइम तक, नेटफ्लिक्स पर आ रहा है इन 5 वेब सीरीज का तीसरा सीजन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 15, 2023, 05:51 PM IST

OTT Binge Watch: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को बड़ी गुड न्यूज दी है। नेटफ्लिक्स ने पांच पॉपुलर वेब सीरीज के तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है। इन सीरीज की छोटी सी झलक भी शेयर की है। आइए इन पांचों वेब सीरीज के बारे में जानते हैं।

Image

ott binge watch (credit pic: instagram)

OTT Binge Watch: अगर आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है तो ये खबर आपके लिए हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पॉपुलर वेब सीरीज के तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है। इस लिस्ट में दिल्ली क्राइम, फेब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स, कोटा फैक्टरी, मिसमैच्ड और शी है। इन सभी वेब सीरीज का तीसरा सीजन जल्द रिलीज होगा। आइए बिना देर किए जानते हैं कब रिलीज होंगी ये सभी वेब सीरीज। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन लिखा है, आपके फेवरेट शोज वापस आ गए हैं। एक नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ।

कोटा फैक्टरी के अलावा सभी सीरीज के दूसरे सीजन को साल 2022 में रिलीज किया गया था। मिसमैच्ड के पिछले दोनों सीजन काफी हिट रहे थे। प्राजक्ता कोली और रोहित शरफ लीड रोल में है। पिछले सीजन के आखिरी एपिसोड में दिखाया जाता है कि डिंपल अहूजा (प्रजक्ता) जिस कंपनी में काम करने का सपना देखती हैं वो कंपनी ऋषि सिंह शेखावत यानी रोहित शरफ को ऑफर देती है। अब इस वजह से दोनों का रिश्ता बनता है या बिगड़ता है। इसके लिए तीसरे सीजन का इंतजार करना होगा। रोहित शरफ ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, अभी हम आपको गुडबाय कहने के लिए तैयार नहीं है इसीलिए हम वापस आ रहे हैं। मिसमैच्ड सीजन 3।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी ये वेब सीरीज

एक्ट्रेस शेफाली शाह ने भी दिल्ली क्राइम 3 की वापसी पर खुशी जाहिर की है। दिल्ली क्राइम सीजन 3 में एक बार फिर मैडम सर की धमाकेदार वापसी होगी। दिल्ली क्राइम के दोनों सीजन हिट हुए थे। इस सीरीज में दिल्ली के निर्भया कांड को दिखाया गया था।

फेब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में हिंदी फिल्म फिल्म इंडस्ट्री की बीवियां महीप कपूर, सीमा खान, भावना पांडे और नीलम कोठारी की जिंदगी के बारे में दिखाया गया था। सीरीज में दिखाया गया था कि इंडस्ट्री की चकाचौंध के बाहर की दुनिया कैसी होती है। इसका पहला सीजन साल 2020 में आया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article