बॉलीवुड

Bigg Boss 17: वीकेंड का वॉर पर कंटेस्टेंट्स को Salman Khan देंगे बड़ा सरप्राइज, एलिमिनेशन पर होगी सबकी नजर

Salman Khan's Bigg Boss 17: सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' को शुरू होने 5 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब लोगों को वीकेंड का वार का इंतजार है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते तीन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है। आइए जानें इस हफ्ते कौन घर से बाहर होगा।

Image

Salman Khan

Salman Khan's Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो गई है। इस शो में कई कंटेस्टेंट्स दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बाकी सीजंस की तरह 'बिग बॉस 17' में भी घरवालों के बीच तीखी नोकझोक होनी शुरू गई है। इस हफ्ते 'बिग बॉस 17' के घरे बाहर होने के लिए तीन नाम सामने आए हैं। वीकेंड का वार पर मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नाविद सोले में किसका पत्ता कटेगा? ये केवल वोट्स पर निर्भर करता है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान 'बिग बॉस 17' के पहले वीकेंड का वार पर घरवालों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं।

द खबरी ने अपने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया है कि सलमान खान सभी घरवालों के साथ एक प्रैंक कर सकते हैं। सलमान खान ऐसे दिखाई कि नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में सच में कोई बाहर होने वाला है। हालांकि बाद वो घोषणा कर देंगे कि इस हफ्ते कोई घर से बाहर नहीं होगा। फैन्स भी 'बिग बॉस 17' के पहले वीकेंड का वार का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं।

हाल ही में बिग बॉस 17 का प्रोमो भी आमने आया है, जिसमें नील भट्ट और विक्की जैन के बीच जबरदस्त लड़ाई होती दिखाई दे रही है। सभी घरवालों ने मिलकर दोनों को संभाला। इस वीकेंड का वार पर यह भी देखना दिलचस्प होगा कि आखिर सलमान खान किसी क्लास लेते दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article