बॉलीवुड

'Bhooth Bangla' में होगा अक्षय-तब्बू का धांसू डांस नंबर, 'भूल भुलैया' से होगा तगड़ा कनेक्शन!

Akshay Kumar's Bhooth Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और तब्बू (Tabu) इन दिनों प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का निर्देशन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स बता रही है कि इस मूवी में अब अक्षय और तब्बू का धमाकेदार डांस नंबर होने वाला है।

Image

Akshay Kumar's Bhooth Bangla

Akshay Kumar's Bhooth Bangla: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के टैलेंटेड डायरेक्टर प्रियदर्शन इन दिनों फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का निर्देशन करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी बड़े परदे पर नजर आएगी। निर्माताओं ने इस हॉरर-कॉमेडी को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए साल 2026 चुना है। दिलचस्प बात यह है कि लगभग 15 सालों एक बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिल्म 'भूत बंगला' के लिए साथ आए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और तब्बू (Tabu) का एक धमाकेदार डांस नंबर देखने को मिलेगा।

अक्षय-तब्बू का होगा डांस नंबर

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय और तब्बू ने फिल्म 'भूत बंगला' में एक क्लासिकल डांस नंबर के लिए शूटिंग की है। इससे पहले तबी ने कभी भी अक्षय कुमार के साथ कोई क्लासिकल इंडियन डांस नहीं किया है। इस गाने फिल्म में अलग ही जान डाल देगा। इस मूवी में म्यूजिक प्रीतम दे रहे हैं। बता दें इस पहले प्रीतम ने ही फिल्म 'भूल भुलैया' में विद्या बालन पर फिल्माए गाने 'अमी जे तोमार' का म्यूजिक दिया था। यह गाना आज भी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इस गाने की शूटिंग हैदराबाद में की जा रही है।

'भूत बंगला' में अक्षय, तब्बू और तब्बू के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी में अक्षय कुमार को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फाॅर्स' में देखा गया। इस मूवी ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article