बॉलीवुड

26 साल छोटी वामिका गब्बी संग रोमांस पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले "असल जिंदगी में भी तो..."

Akshay on romancing with Wamiqa: बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार बीते दिनों वामिका गब्बी के साथ रोमांस करने को लेकर काफी ट्रोल हुए थे। वामिका गब्बी भूत बंगला स्टार अक्षय कुमार से 26 साल छोटी हैं, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को अपने हिस्से की बात बताई है।

Image

Akshay Kumar on Romancing Wamiqa

Akshay on romancing with Wamiqa: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उम्रदराज हीरोज का आधी उम्र की लड़की के साथ रोमांस करना बहुत ही आम बात है। जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला भी इन दिनों इसी कारण चर्चा में है क्योंकि इसमें अक्की अपने से 26 साल छोटी हसीना वामिका गब्बी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते दिखा देंगे। इस कारण कई सारे लोग अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने भूत बंगला का प्रमोशन शुरू कर दिया है और इस मामले पर भी उन्होंने मीडिया के साथ बात की है। अक्षय कुमार ने कहा है कि कभी-कभी फिल्म के मुताबिक कास्टिंग की जाती है, जिस कारण बड़े हीरोज को छोटी हीरोइन्स के साथ रोमांस करना पड़ता है। इसे बहुत बड़ी बात बनाने की जरूरत नहीं है।

Akshay Wamiqa (1)

Akshay Wamiqa (1)

26 साल छोटी वामिका के साथ रोमांस पर अक्षय ने दिया जवाब

अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म भूत बंगला में वामिका गब्बी के साथ रोमांस करने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि कई दफा रियल लाइफ में भी हमें ऐसे कपल मिल जाते हैं। अक्षय कुमार के अनुसार, "तो क्या हो गया अगर हम इस फिल्म में रोमांस कर रहे हैं? क्या हमने पहले कभी भी किसी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं देखा है? हॉलीवुड में भी ऐसा होता है। कई दफा स्क्रिप्ट की जरूरत होती है तो ऐसी कास्टिंग करनी पड़ती है। रियल लाइफ में भी हमने देखा है कि बहुत सारे कप्लस के बीच में उम्र का फासला बहुत ज्यादा होता है।"

अक्षय कुमार के साथ-साथ प्रियदर्शन ने भी भूत बंगला की कास्टिंग पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि दर्शकों को कलाकारों की उम्र नहीं बल्कि उनके किरदार देखने चाहिए। प्रियदर्शन के अनुसार, "एमजीआर और एनटीआर जैसे नामी सुपरस्टार कहते थे कि एक एक्टर को उसकी असली उम्र नहीं बल्कि स्क्रीन की उम्र से आंकना चाहिए। कई दफा कलाकार कम उम्र के होते हैं लेकिन वो बड़ी उम्र के रोल प्ले करते हैं। हमें फिल्म देखनी चाहिए ना कि एक्टर्स की उम्र।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article