बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3: दिवाली पर ही रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी, नहीं होगा कोई बदलाव

Kartik Aaryan's Bhool Bhulaiyaa 3: बीते दिनों कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि मेकर्स कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की रिलीज डेट में बदलाव कर सकते हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म दिवाली पर दस्तक देगी।

Image

Bhushan Kumar and Kartik Aaryan

Kartik Aaryan's Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट को बनाने की प्लानिंग की। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। बीते कई दिनों से मेकर्स 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग में व्यस्त हैं। कई अफवाहें थी कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म को रिलीज करने में अब कोई बदलाव नहीं होगा।

बॉलीवुड हंगामा के सूत्र के अनुसार 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट पर संदेह करने की जरुरत नहीं है। यह फिल्म दिवाली पर ही रिलीज होगी। अनीस बज्मी और भूषण कुमार भी फिल्म को दिवाली पर ही रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में फिल्म के क्लाइमेक्स को शूट किया जाएगा। अनीस बज्मी फिल्म की शूटिंग में कोई देर नहीं कर रहे हैं। फैन्स भी इस हॉरर कॉमेडी को देखने के बाद काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास इस समय 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) भी है, जिसका निर्देशन कबीर खान (Kabir Khan) ने किया है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने रिलीज किया है, जो लोगों को खूब पसंद आया है। इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन के पास 'आशिकी 3' भी है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article