Huma Broke up with Mudassar Aziz: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अदाकारा काफी लंबे समय से इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर मुदस्सर अजीज (Mudassar Aziz) को डेट कर रही थीं। दोनों के इस रिश्ते को लगभग 3 साल हो गए थे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार हुमा कुरैशी ने मुदस्सर अजीज से ब्रेकअप कर लिया है।
हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज का हुआ ब्रेकअप
ईटाइम्स के सूत्र ने पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया है कि हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने एक-दूसरे के अलग होने का फैसला ले लिया है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दोनों ने अलग होने के बाद भी एक साथ फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगे। दोनों के बीच चीजें अच्छे नोट पर खत्म हुई हैं। रिलेशनशिप खत्म होने के बाद हुमा और मुदस्सर अच्छे दोस्त बने रहेंगे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने एक दूसरे के साथ अपनी लव लाइफ को खत्म क्यों किया है? यह जानने के लिए हरकोई बेताब है।
सूत्र ने यह भी बताया कि भले ही दोनों के बीच चीजें सही ना होने की वजह से हुमा और मुदस्सर ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। दोनों मेच्योर है और उन्हें पता है कि लाइफ में इस तरह की चीजें होती रहती हैं। बता दें हुमा कुरैशी से पहले मुदस्सर अजीज का नाम बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से भी जुड़ा था। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म 'डबल एक्सएल' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लेखक मुदस्सर अजीज ही हैं।
