Batwara 1947, Awarapan 2 Movie Release Live Updates: ‘आवारापन 2’ Vs ‘बंटवारा 1947’, बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला
बंटवारा 1947 Vs आवारापन 2 मूवी रिव्यु, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रिलीज डेट लाइव अपडेट: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। 'आवारापन 2' (Awarapan 2) और 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) को लेकर लोग काफी एक्साइटेड है। एक तरफ इमरान हाशमी की पॉपुलर फिल्म 'आवारापन' की कहानी को आगे बढ़ाने वाली फिल्म है, तो दूसरी तरफ सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर पीरियड ड्रामा दर्शकों के सामने होगा। अब देखना होगा कि 14 अगस्त को दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं और किसकी शुरुआत मजबूत रहती है।
Batwara 1947, Awarapan 2 Movie Release Live Updates: ‘आवारापन 2’ Vs ‘बंटवारा 1947’, बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला
'आवारापन 2' को लेकर खासतौर पर उन दर्शकों में एक्साइटमेंट है, जिन्होंने इमरान हाशमी की पहली फिल्म 'आवारापन' को पसंद किया था। फिल्म के सीक्वल से पुराने फैंस की इमोशन्स जुड़े हुए हैं और अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई कहानी दर्शकों को कितना इंप्रेस करती है। फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा देखने को मिल रही है।
वहीं 'बंटवारा 1947' में सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने किया है। कहानी भारत के बंटवारे के दौर पर बेस्ड है और इसमें उस समय के दर्द और संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में शबाना आजमी (Shabana Azmi) और करण देओल (Karan Deol) भी अहम रोल में हैं।
अब असली सवाल यही है कि 14 अगस्त को दर्शकों की पहली पसंद कौन बनेगी? एक तरफ पुरानी फिल्म की यादों से जुड़ा सीक्वल है, तो दूसरी तरफ सनी देओल और राजकुमार संतोषी की चर्चित जोड़ी की वापसी। बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों का रिएक्शन भी देखने लायक होगा।
