बॉलीवुड

Battle of Galwan: सलमान खान इस महीने से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग, ये लोकेशन्स हुईं फाइनल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 7, 2025, 08:44 AM IST

Battle of Galwan Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अभी हाल ही में सलमान खान की इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था अब शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है।

Image

Battle of Galwan Shooting Update

Battle of Galwan Shooting Update: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार वापसी करने को तैयार हैं। सलमान खान का फिल्म से अभी हाल ही में एक लुक भी सामने आया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इसके अलावा भी सलमान खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद भाईजान के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। सलमान खान कब से फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं इसको लेकर रिपोर्ट सामने आ गई है।

सलमान खान इस महीने से शुरू करेंगी शूटिंग

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान एक बार फिर खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। Bollywood Bubbly की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग अगस्त से शुरू होने जा रही है। पहला शेड्यूल लद्दाख (Ladakh) में होगा। इसके बाद मुंबई और फिर दोबारा कश्मीर में शूटिंग होगी। खबरों के मुताबिक सलमान खान भी इस दौरान सेट पर नजर आएंगे। सलमान खान के फैंस इस खबर से गदगद हो उठे हैं।

क्या होगा सलमान खान का रोल

फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। सलमान खान फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू (Colonel B. Santosh Babu) का किरदार निभाएंगे, जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और जो गलवान घाटी में शहीद हुए थे। सलमान खान की इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) जो अपनी धांसू मूवीज के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article