Salman Khan Meeting With Rajnath Singh's Battle of Galwan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 10 सितंबर के दिन फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के शूटिंग सेट एकदम खास तस्वीर शेयर की। इस फोटो में सलमान खान को आर्मी की वर्दी में देखा गया। कई बार ऐसी अफवाहें भी सामने आई थी कि इस मूवी को बंद कर दिया गया है। मूवी के सेट से सामने आई फोटो ने सभी के मुंह बंद कर दिए हैं। बीते हफ्ते सलमान खान ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात भी की। यह मुलाकात फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर थी। आइए जानते हैं यह हाई-प्रोफाइल मीटिंग किस बारे में थी।
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार लद्दाख में चल रही 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग को लेकर कुछ परेशानी चल रही है। टीम की चिंता यह थी कि फिल्म की हूटिंग के लिए यह एकदम सही सीजन है। समय निकल रहा है। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मीटिंग के दौरान सलमान खान ने इन चीजों के बारे में की।
पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक यह मीटिंग काफी शानदार रही थी। सलमान खान ने बताया कि राजनाथ सिंह ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वो इस प्रॉब्लम को सुलझा लेंगे। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि फिल्म में चीन को बदनाम ना किया जाए। वर्ल्ड पॉलिटिक्स में इस समय इंडिया-चाइना के रिश्तों में थोड़ा सुधार आया है। राजनाथ सिंह ने सलमान खान के कहा है कि वो नहीं चाहते कि आगे कोई समस्या आए।
मिस्टर राजनाथ सिंह की इस कंडीशन को सलमान खान ने भी स्वीकार कर लिया है। वो फिल्म को एंटी-चाइना नहीं रखेंगे। इस मूवी में अपनी आर्मी के योगदान को दिखाया जाएगा। सलमान खान ने यह भी वादा किया है कि 'बैटल ऑफ गलवान' को देखकर हर इंडियन को गर्व होगा। राजनाथ सिंह भी सलमान खान के इस जवाब से सहमत हैं। 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में जो भी परेशानी हो रही हैं उन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
