बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan: 8 मिनट छोटी हुई अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म !! इस कारण मेकर्स ने लिया फैसला

Bade Miyan Chote Miyan Slashed By 8 Minutes: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक निर्माताओं ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) को हिट कराने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। फिल्म को मेकर्स ने छोटा कर दिया है।

Image

Bade Miyan Chote Miyan

Bade Miyan Chote Miyan Slashed By 8 Minutes: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) की रिलीज के लिए हरकोई बेताब है। यह फिल्म ईद के खास मौके यानी 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिलकुल तैयार है। इस एक्शन थ्रिलर से निर्माताओं को काफी उम्मीदें हैं। यही नहीं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के करियर के लिए इस फिल्म का हिट होना बेहद जरुरी है। दोनों एक्टर्स की बीती कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास बिजनेस नहीं किया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म को हिट कराने के लिए एक नया पैतरा अपनाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को मेकर्स ने 8 मिनट छोटा करने का फैसला लिया है। मेकर्स ने फिल्म बेवाज खींचना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने फिल्म को छोटा करना का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म 2 घंटे और 35 मिनट लंबी होगी।

बता दें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की टक्कर अजय देवगन की मैदान से होने जा रही है। दोनों ही फिल्में 10 अप्रैल को रिलीज होंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म ऑडियंस को पसंद आती है। मेकर्स ने इन दोनों फिल्मों को बनाने में काफी मेहनत की है।

'बड़े मियां छोटे मियां' की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया फर्नीचरवाला और रोनित रॉय सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article