बॉलीवुड

बाबा इरफान खान का सरनेम छोड़ने का मन बना रहे हैं बाबिल खान, कहा- अपने दम पर पहचान बनाऊंगा

Babil Khan Latest Interview: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में कहा है कि वह अपने पिता के सरनेम को छोड़ना चाहते हैं। वह अपनई मेहनत से नाम कमाना चाहते हैं। और केवल स्टारकिड का ठप्पा नहीं लगवाना चाहते। जैसे मेरे पिता ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। मैं भी उनकी तरह काम करना चाहता हूँ।

Image

Babil Khan Latest Interview

Babil Khan Latest Interview: दिवंगत अभिनेता इरफान खान( Irfan Khan) के बेटे बाबिल खान ( Babil Khan) को फैंस का सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में उनकी क्राइम थ्रिलर मूवी 'लोगआउट' रिलीज हुई है। जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। बाबिल खान अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जिसमें वह ये कहते नजर आ रहे हैं कि मैं अपने पापा की विरासत छोड़ने का प्लान बना रहा हूँ। मैं उनके सरनेम को छोड़ना चाहता हूँ। उन्होंने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए कह रहे हैं कि जैसे मेरे पिता ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। मैं भी उनकी तरह काम करना चाहता हूँ।

बाबिल खान( Babil Khan) ने फिल्मफेयर के साथ इंटरव्यू में बाबिल खान( Babil Khan) ने बताया कि उनके दादा एक शाही परिवार से आते थे। जिन्होंने सब ठाठ-बाठ छोड़कर अपनी मेहनत के दम पर काम करने का फैसला किया था। इसके बाद उनके पिता दिवंगत एक्टर इरफान खान ने भी अपने खान सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया है अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई। अब मैं भी इसे छोड़ने का मन बना रहा हूँ। उन्होंने कहा कि आपका परिवार का नाम कई बार आपको अपनी पहचान नहीं बनाने देता, इसलिए मैं अपनी पहचान बनाने के लिए परिवार की विरासत छोड़ने का फैसला ले रहा हूँ।

एक्टर ने यह भी साफ किया कि सरनेम को हटाना कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में अपने पिता का जिक्र किया। उन्हें याद करते हुए एक्टर ने कहा कि आपने मुझे इज्जत से जीना सिखाया और लड़ना सिखाया है। आपने कहा है फैन नहीं फैमिली बनानी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article