बॉलीवुड

Babbar Sher: कबीर खान संग Salman Khan फिर करेंगे काम, शुरू हुईं तैयारियां

Salman Khan's Next is Babbar Sher: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो खबरें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक सलमान खान ने एक बार फिर कबीर खान के साथ हाथ मिला लिया है। इस फिल्म का टाइटल 'बब्बर शेर' रखा गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जा सकती है।

Image

Kabir Khan and Salman Khan

Salman Khan's Next is Babbar Sher: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कबीर खान (Kabir Khan) ने एक साथ 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' जैसी फिल्में की हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान खान स्टारर 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में अब कबीर खान ने सलमान खान संग एक बार फिर काम करने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) और कबीर खान फिल्म 'बब्बर शेर' (Babbar Sher) के लिए साथ में आ रहे हैं। दोनों को साथ में काम करते हुए देखने के लिए हरकोई बेताब है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान अपने अगले प्रोजेक्ट 'बब्बर शेर' के लिए फिल्म के निर्देशक कबीर खान के साथ फिर से जुड़ रहे हैं। एआर मुरुगादॉस के साथ एक्शन-थ्रिलर के बाद सलमान खान और कबीर खान फिल्म 'बब्बर शेर' पर काम शुरू कर देंगे। अगर बात बनती है कि सलमान खान और कबीर खान की साथ में यह चौथी फिल्म होगी।

'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' को बड़ी सफलता ना मिलने के बाद अब सलमान खान बड़ी सूझबूझ के साथ फिल्मों की स्क्रिप्ट चुन रहे हैं। इस समय सलमान खान को अपने स्टारडम को बरकरार रखने के लिए एक बड़ी ब्लॉकबस्टर देने की जरुरत है। बता दें सलमान खान इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'द बुल' को लेकर भी छाए हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन विश्नुवर्धान करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के साथ 'द बुल' में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अहम रोल में नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article