हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट में अब्बास-मस्तान ने 'बाजीगर 2' बनाने पर बात की। निर्देशन ने फिल्म के सीक्वल बनाने में रूचि दिखाते हुए कहा, 'जरूर बनाएंगे।' एक फैन्स ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर कहा कि 'बाजीगर 2' में शाहरुख खान और अक्षय कुमार परफेक्ट साबित होंगे। 'बादशाह' और 'खिलाड़ी' की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा सकती है। इस दौरान मस्तान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'आपके पास कहानी है तो दीजिए। जरूर बनाएंगे।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखाई दिए। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
