Ayushmann Khurrana-Sharvari Wagh Film Title: बॉलीवुड के स्टार एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म थामा की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। आयुष्मान की फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। मूवी में आयुष्मान और रश्मिका मंदाना ने धांसू एक्टिंग की। इस मूवी को लोग काफी प्यार दे रहे है। इस बीच आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इस फिल्म के टाइटल से पर्दा उठ गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
आयुष्मान खुराना की मूवी के टाइटल से उठा पर्दा
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ नजर आने वाली है। फिल्म का टाइटल भी फाइनल हो गया है। पहले इसे प्रेम की शादी कहा जा रहा था, लेकिन अब सामने आया है कि फिल्म का नाम ये प्रेम मोल लिया है। 6 नवंबर को फोटोग्राफर रवेंद्र सिंह भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली, जिसमें डीएसलार कैमरा फिल्म के क्लैपरबोर्ड के बगल में रखा है। क्लैपरबोर्ड पर साफ-साफ लिखा है, 'ये प्रेम मोल लिया।' मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कांदिवली में एक हफ्ते की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सूरज बड़जात्या ने इस शेड्यूल में ग्रैंड स्केल पर शूट किया, जिसमें आयुष्मान खुराना, शरवरी बाकी कास्ट और 200 बैकग्राउंड डांसर्स शामिल थे। मिड-डे ने बताया कि फिल्म का अगला शेड्यूल इस हफ्ते मेहबूब स्टूडियोज में शुरू होगा। बांद्रा के शूटिंग लोकेशन पर टीम 80% शूटिंग पूरी करेगी। अगर सब ठीक रहा तो ये प्रेम मोल लिया की शूटिंग जनवरी 2026 तक पूरी हो जाएगी। फिल्म में अनुपम खेर, सीमा पाहवा और सुप्रिया पाठक भी अहम रोल्स में हैं।
फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा को रिलीज हुए अब 3 हफ्ता होने जा रहा है। फिल्म ने भारत में अबतक 19 दिनों में 129.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि मेकर्स को फिल्म से ज्यादा की उम्मीद थी। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हक, थामा को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे रही है। फिल्म हक ने 2 दिनों में ही ये साबित कर दिया है कि ये मूवी आगे चलकर और ज्यादा कमाई करने वाली है।
