Ayushmann Khurrana Upcoming Movies Update: अभिनेता आयुष्मान खुराना( Ayushmann Khuranna) इन दिनों अपनी फिल्म थामा को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान खुराना की ये फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। यह आयुष्मान के लिए बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। थामा के बाद आयुष्मान खुराना की झोली में दो और बिग बजट फिल्में हैं। एक्टर इन दोनों फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं। और फैंस को भी इन बैक टू बैक प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है। आयुष्मान खुराना ने अपने फैंस को दोनों फिल्मों पर अपडेट दी है। थामा एक्टर ने बताया कि वह दोनों फिल्मों में क्या किरदार करने वाले हैं।
फिक्की फ्रेम्स 2025 के एक इवेंट में ,अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्मों का खुलासा किया उन्होंने बताया , "मेरी फिल्मों की लिस्ट में, 'थामा ' मेरी पहली, बड़ी दिवाली रिलीज है। इसके बाद सूरज बड़जात्या( Sooraj Barjatya) की एक फिल्म आएगी, जो भी सभी फैंस के लिए है। इसके बाद मैं धर्मा फिल्म भी कर रहा हूँ, जो भी बिग बजट फिल्महोगी। लेकिन मैं बीच में पंगा लेता रहूँगा। मैं टेढ़ी-मेढ़ी फिल्में करना जारी रखूँगा क्योंकि यही मेरा मूल है!"
सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म
बता दें कि सूरज बड़जात्या ने इस साल की शुरुआत में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ अपनी फिल्म का ऐलान किया था। अपने इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने बताया था कि मेरी बाकी फिल्मों की तरह यह फिल्म भी फ़ैमिली और लव स्टोरी पर आधारित होगी। इन दो स्टार्स के अलावा भी फिल्म में कई स्टार्स हैं, जो फिल्म को खास बनाने वाले हैं। सूरज बड़जात्या ने आयुष्मान और शरवरी की जमकर तारीफ भी की थी।
धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्म
वहीं धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्म की बात करें तो, इसे आकाश कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। हालांकि यह एक कॉमेडी और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होने वाली है। करण जौहर और गुनीत फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वह इसे इंडियन जासूसी थ्रिलर बनाना चाहते हैं। खैर ये दोनों ही फिल्में दिलचस्प हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। बात करें थामा की तो वह 21 अक्टूबर 2020 को रिलीज होने जा रही हा।
