Dream Girl 2 postponed: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। पहले फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली थी, हालांकि अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर मूवी की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी है। जिसमें 'पूजा' कहती नजर आ रही है कि 'अब 7 को साथ नहीं बल्कि पूजा की किस अगस्त पच्चीस'। ड्रीम गर्स 2 की रिलीज डेट में फेरबदल से फैंस ज्यादा खुश नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इससे मूवी की मार्केटिंग पर बुरा असर पड़ने वाला है, आइए ड्रीम गर्ल 2 की नई रिलीज डेट पर एक नजर डालते हैं।
देरी से रिलीज होगी Dream Girl 2
ड्रीम गर्ल 2 की पोस्टपोन डेट के बारे में बताते हुए आयुष्मान खुराना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, 'पच्चीस बड़ी है मस्त मस्त, क्योंकि पूजा आ रही है ऑन 25 अगस्त'। फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने के पीछे का मुख्य कारण कथित तौर पर फिल्म के VFX को बताया जा रहा है। ड्रीम गर्ल 2 के लिए वीएफएक्स का काम अभी रहता है। मूवी में अच्छे VFX का यूज करना काफी जरूरी हो गया है, क्योंकि आयुष्मान खुराना एक मेल और फीमेल दोनों का किरदार निभा रहे हैं।
फैंस को 25 अगस्त का इंतजार
आयुष्मान खुराना की फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना के कैरेक्टर पूजा को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी हाइप बनी हुई है। फिल्म में आयुष्मान और अनन्या पांडे की जोड़ी पहनी बार नजर आने वाली है।
