बॉलीवुड

Awarapan 2: बैंकॉक में इमरान हाशमी ने शुरू की शूटिंग, सेट से सामने आई फर्स्ट फोटो

Emraan Hashmi Start Shoot for Awarapan 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की नई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की शूटिंग शुरू करने की जानकारी विशेष फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है। बता दें इस मूवी को मेकर्स बैंकॉक में शूट कर रहे हैं।

Image

Image Source: Instagram/emraanians/

Emraan Hashmi Start Shoot for Awarapan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर इमरान हाशमी ने इसी साल 3 अप्रैल के दिन फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की बड़ी घोषणा की थी। कई दिनों से मेकर्स इस मूवी की तैयारियों में लगे हुए थे। हाल ही में ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि फिल्म 'आवारापन 2' की शूटिंग को मेकर्स बैंकॉक में शुरू कर देंगे। मेकर्स ने अब इन खबरों पर पक्की मुहर लगाते हुए फिल्म 'आवारापन 2' के शूटिंग सेट से पहली फोटो शेयर कर दी है। 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू होने की खबर सुनकर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

शुरू हुई 'आवारापन 2' की शूटिंग

विशेष फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी साझा की। प्रोडक्शन्स हाउस ने मुहूर्त क्लैप की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना ब्रो...।' फैन्स फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैंकॉक में फिल्म 'आवारापन 2' का फर्स्ट शेड्यूल लगभग एक महीने का होने वाला है। इसके बाद मेकर्स फिल्म की शूटिंग को मुंबई में शूट करेंगे।

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के अपोजिट मेकर्स ने दिशा पाटनी को कास्ट किया है। इस मूवी में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म में मानुषी छिल्लर को बतौर सेकंड लीड कास्ट किया है लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं निकली। 'आवारापन 2' को मेकर्स अगले साल 3 अप्रैल के दिन रिलीज करेंगे।

'आवारापन 2' के अलावा इमरान हाशमी को आने वाले दिनों में जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'हक' में यामी गौतम के साथ देखा जाएगा। शाह बानो मामले पर आधारित यह कोर्टरूम ड्रामा 7 नवंबर, 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर भी जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article