बॉलीवुड

Avtaar 2 Advance Booking Report: अवतार 2 ने चटाई एवेंजर्स एंडगेम को धूल, रिलीज से पहले ही कमाए 45 करोड़

Avtaar 2 Advance Booking Report: जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ द वॉटर' रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचा रही है। सुनने में आ रहा है कि फिल्म में ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन भारत में 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

Image

Avtaar 2 Advance Booking Report

Avtaar 2 Advance Booking Report: हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर जेम्स कैमरून की "अवतार: द वे ऑफ वॉटर" (Avatar: The Way of Water) आज यानी 16 दिसंबर के दिन रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बड़े परदे पर देखने के बाद दर्शक इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार करते हुए इसे ब्लॉकबस्टर और मास्टरपीस बताया है। फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स और धांसू एक्शन सीक्वेंस ने ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया है। बीते दिनों आईं ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो "अवतार: द वे ऑफ वॉटर" की गुरुवार तक साढ़े पांच लाख टिकिट बिक चुकी थीं। इन बड़ी तादात में टिकिट्स की सेल देखने के बाद रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि इतने 'एवेंजर्स: एंडगेम' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

'अवतार: द वे ऑफ द वॉटर' को साउथ इंडिया में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो वीकेंड पर फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई पहले ही कर ली जबकि एक दिन अभी भी बाकी था। आखिरी दिन में ये नंबर डबल होने की पूरी उम्मीद है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये आंकड़ा 40 और 45 करोड़ को पार कर जाएगा। रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रह है कि ये इस साल रिलीज होने वाली सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर होगी। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि 'अवतार 2' ने 'एवेंजर्स: एंडगेम' की पहले दिन की कमाई को काफी पीछे छोड़ दिया है।

जेम्स कैमरून की "अवतार: द वे ऑफ वॉटर" का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। ये साल 2009 में रिलीज हुई 'अवतार' का सीक्वल है। फिल्म का दूसरा पार्ट आने में लगभग 13 साल से ज्यादा का समय लग गया। फिल्म के बजट की बात करें तो इसे 250 मिलियन डॉलर्स यानी 2000 करोड़ रुपये में बनाया गया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'अवतार' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 24 हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब सभी लोगों की निगाहें 'अवतार 2' के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article