O Romeo Avinash Tiwary Replace Randeep Hooda: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ओ रोमियो को लेकर एक के बाद एक नई जानकारी सामने आ रही है। अभी हाल ही में फिल्म ओ रोमियो की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आई थी। फिल्म ओ रोमियो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आईं। अब इन सब के बीच फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) का Zoom को दिया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान मुकेश छाबड़ा ने फिल्म में अविनाश तिवारी के किरदार को लेकर बात की है।
मुकेश छाबड़ा ने किया ये खुलासा
मुकेश छाबड़ा एक बार फिर अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर खबरों में आ गए हैं। मुकेश छाबड़ा ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया उन्होंने क्यों रणदीप हुड्डा की जगह अविनाश तिवारी को कास्ट किया। मुकेश छाबड़ा ने बताया कि 'मुझे लोगों के साथ नया प्रयोग करना पसंद है। मैं पहले भी अविनाश के साथ काम कर चुका हूं। मुझे पता है कि उनमें बहुत क्षमता है। जब मैंने उनसे जलाल का रोल करने के लिए संपर्क किया, तब वो मुंबई में नहीं थे। हमने जूम कॉल पर बात की और मैंने उनसे कहा फिल्म पर बिना सोचे साइन कर लो, ये तुम्हारी इमेज को बदल देगी। और ऐसा ही हुआ। मुझे उनके लिए बहुत खुशी है।' उन्होंने आगे कहा, 'इसमें बहुत टैलेंट है। शायद पहले उन्हें सही स्क्रिप्ट नहीं मिली, इसलिए काम नहीं चला। एक्टर तो वो बहुत अच्छा है, ये सब जानते हैं। इस फिल्म के लिए भी वो पहले थोड़ा डर रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने हां कर दी। मुझे उनकी खुशी पर बहुत अच्छा लग रहा है।'
रणदीप हुड्डा ने इस वजह से छोड़ी थी फिल्म
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कास्ट अनाउंस होने के बाद रणदीप को जलाल के रोल के लिए पहले चुना गया था। वो इस किरदार की तैयारी भी शुरू कर चुके थे। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले रणदीप को एक निजी समस्या का सामना करना पड़ा। साथ ही उनकी पत्नी की तबीयत भी खराब हो गई। इन दोनों वजहों से रणदीप ने फैमिली को सबसे पहले रखने का फैसला किया। उन्होंने फिल्म छोड़कर परिवार के साथ रहना चुना। इसके बाद फिल्म में अविनाश तिवारी को कास्ट किया गया।
