Avinash Tiwary and Triptii Dimri Upcoming film: बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। अविनाश और तृप्ति की मूवी लैला मजनू को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। फिल्म में दोनों ने शानदार एक्टिंग की। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बड़े पर्दे पर लोगों को एक बार फिर से अविनाश और तृप्ति की जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अविनाश और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म में शाहिद कपूर भी नजर आएंगे। आइए इस खास रिपोर्ट पर नजर डालते हैं....
अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी के साथ धमाल मचाएंगे शाहिद कपूर
बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी, शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'अविनाश तिवारी विशाल भारद्वाज की नई बड़ी फिल्म में काम कर सकते हैं। यह फिल्म स्पेन में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ शूट हो रही है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अविनाश का किरदार इसमे काफी दिलचस्प होगा। यह उनकी शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज के साथ पहली फिल्म होगी, जबकि तृप्ति के साथ वो पहले काम कर चुके हैं। इस खबर से फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की हिट जोड़ी
बताते चलें कि अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने फिल्म लैला मजनू से लोगों के दिलों को जीत लिया था। फिल्म लैला मजनू साल 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म लैला मजनू को 9 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि अविनाश तिवारी ने बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में धमाल मचाया है। उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है। वहीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने फिल्म एनिमल से अपनी पहचान बनाई। फिलहाल तृप्ति फिल्म धड़क 2 में अपना जलवा बिखेर रही हैं।
