Auron Mein Kahan Dum Tha Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर नीरज पांडे (Neeraj Pandey) ने 'अ वेडनेसडे', 'स्पेशल 26' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। इस समय नीरज पांडे अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने निर्देशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म के लिए जिमी शेरगिल और साई मांजरेकर को भी ऑनबोर्ड लिया गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum) के निर्देशक नीरज पांडे ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानें ये फिल्म कब रिलीज होगी।
पिंकविला के साथ बात करते हुए नीरज पांडे ने बताया कि अजय देवगन और तब्बू की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' इसी साल बक्रीद के खास मौके पर रिलीज की जाएगी। निर्देशक ने यह बता दिया है कि फिल्म जून में दस्तक देने वाली हैं। फैन्स भी अजय देवगन और तब्बू को जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं। बता दें यह फिल्म कुमार मंगत के साथ मिलकर नीरज पांडे और नरेंद्र हिरावत प्रोड्यूस कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'शैतान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ लीड रोल में आर माधवन और ज्योतिका नजर आएंगी।
