Atlee Touched Shah Rukh Khan Feet: कल बीती रात मुंबई में साल 2024 के जी सिने अवार्ड्स का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के बड़े से छोटे दिग्गज कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट से हाल ही में वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देख सभी हैरान रह गए हैं। वीडियो में शाहरुख खान और फिल्म डायरेक्टर एटली दिखाई दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो की एक झलक।
कल जी सिने अवॉर्ड में देखने को मिल की जवान (Jawan) फिल्म के लिए एटली (Atlee) को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। ऐसे में जब एटली ने ये नाम सुना तो पहले उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के पैर छूए फिर अवॉर्ड लेने गए। लेकिन एक्टर एटली को पैर छूने से रोक देते हैं और गले लगा लेते हैं, जहां यह वीडियो सभी को काफी पसंद तो वहीं कई लोग एटली की इस पर क्लास लगा रहे हैं।
कई लोगों का कहना है की बॉलीवुड पागल हो गया है. घटिया निर्देशन वाली सबसे घटिया फिल्म। बहुत बढ़िया, क्योंकि अब वह शाहरुख के करीबी लोगों में से हैं, उन्हें यह पुरस्कार मिला है। पूरी दुनिया जानती है कि शाहरुख उनके पुरस्कार कैसे खरीदते हैं... अभिनय और निर्देशन। वहीं दूसरे यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा की बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड विधु विनोद चोपड़ा को मिलन चाहिए था 12th फेल के लिए।
