क्यों ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, जानें क्या है इसका आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी से वास्ता? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 06:53 PM IST

Why Deepika Padukone And Katrina Kaif Gets Trolled: कल आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब बधाई दे रहे थे। लेकिन जैसे ही आलिया भट्ट ने यह खबर दी उसके कुछ देर बाद ही लोग दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को ट्रोल करने लगे।

क्यों ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, जानें क्या है इसका आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी से वास्ता? 
Photo Credit: Instagram

Why Deepika Padukone And Katrina Kaif Gets Trolled After Alia Bhatt Shared Her Pregnancy News: कल का दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ उनके परिवार और फैंस के लिए भी बहुत खास था। जैसे ही आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी कि वह मां बनने वाली हैं, वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाई देने लगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का नाम भी ट्रेंड करने लगा। जैसे ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी वैसे ही मीम्स मेकर ने आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को लेकर मीम्स बनाना शुरू कर दिया और ट्रोलर्स इन्हें ट्रोल करने लगे। 

आखिर क्यों दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ हुईं ट्रोल?

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के खिलाफ बुरे कमेंट्स किए और इनका मजाक उड़ाने के साथ इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से यह पूछने लग गए कि यह दोनों अदाकाराएं कब खुशखबरी दे रही हैं। कुछ लोगों ने इस बात का भी मजाक उड़ाना शुरू कर दिया कि शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हो गईं। वहीं, दीपिका पादुकोण जिनकी शादी को तकरीबन तीन साल और कैटरीना को तकरीबन छह महीने हो गए हैं, इन्होंने अभी तक खुशखबरी नहीं दी। 

लेकिन कुछ देर बाद ही दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के फैंस सामने आए और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा 'लोग जो दीपिका और कैटरीना का मजाक उड़ा रहे हैं सिर्फ इसलिए क्योंकि 29 की उम्र में आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं, यही इस सोसाइटी की सबसे बुरी बात है।' तो दूसरे यूजर ने लिखा 'कुछ लोग दीपिका और कैटरीना को जज कर रहे हैं क्योंकि उनका अब तक बच्चा नहीं हुआ है। जैसे कि यह कोई रेस हो।' 

End of Article