क्या रणबीर कपूर ने इस तरह किया था आलिया भट्ट को प्रपोज? सामने आई ये रोमांटिक तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 12:52 PM IST

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रणबीर और आलिया काफी करीब दिख रहे हैं। इस फोटो को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये रणबीर की प्रपोजल तस्वीर है।

क्या रणबीर कपूर ने इस तरह किया था आलिया भट्ट को प्रपोज? सामने आई ये रोमांटिक तस्वीर
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस इस समय बेहद खुश हैं और उनके लिए हफ्ते की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी। आलिया भट्ट ने कल (27 जून) को ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी है, जिसके बाद से उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस लगातार खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

आलिया और रणबीर के परिवार के लोग भी लगातार फोटोज शेयर कर होने वाले पेरेंट्स को बधाई दे रहे हैं। इन सबके बीच नीतू कपूर ने कपल की जो फोटो शेयर की, उसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। यहां तक कि इंस्टाग्राम पर यही फोटो आलिया भट्ट की नई डिस्प्ले पिक्चर भी है। इस फोटो में दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं जिसे देखकर लगता है कि यह दोनों के लिप लॉक से पहले के पल हैं। 

फोटो क्यों है खास?

आलिया और रणबीर की ये फोटो इसलिए खास है क्योंकि इसमें रणबीर के हाथ में एक छोटा बॉक्स नजर आ रहा है, जिसे देखकर लगता है कि यह रिंग बॉक्स है। इस फोटो को देखकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि यह उस समय की तस्वीर है जब रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था। नीतू ने जो फोटो शेयर की उसपर कमेंट कर एक फैन ने पूछा, 'क्या यह फोटो रणबीर कपूर के प्रपोजल की है?' वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा, 'ओ माय गॉड, क्या ये फोटो रणबीर कपूर के प्रपोजल की है? मैं देख सकती हूं कि रणबीर ने एक बॉक्स पकड़ा हुआ है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह फोटो इनके प्रपोजल की हो सकती है। रणबीर के हाथ में रिंग बॉक्स है। आलिया के चेहरे पर खुशी देखो.. उनकी स्माइल सब कुछ कह रही है।'

मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट

मालूम हो कि आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर जो फोटो शेयर की उसमें आलिया अस्पताल के बेड पर लेटी हुई मुस्कुरा रही हैं जबकि रणबीर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन पर हार्ट ईमोजी लगाया है। इस फोटो को शेयर कर आलिया ने लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।' इसके साथ ही आलिया ने दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें शेर और शेरनी अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है, जिसमें दोनों पहली बार साथ काम करेंगे। यह फिल्म 09 सितंबर को रिलीज होगी। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने इस साल 14 अप्रैल को शादी की थी।

End of Article