विवेक अग्रिहोत्री ने दी कार्तिक आर्यन को भूल भुलैया-2 के लिए बधाई, बोले- 'अपने काम को बोलने दें और एकला चलो रे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 11:12 PM IST

Vivek Agnihotri congratulate Kartik Aaryan for Bhool Bhulaiyaa 2 success: कार्तिक- कियारा की 'भूल भुलैया 2' ने रिलीज के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़े और कमाई के मामले में इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है....

विवेक अग्रिहोत्री ने दी कार्तिक आर्यन को भूल भुलैया-2 के लिए बधाई, बोले- 'अपने काम को बोलने दें और एकला चलो रे'

Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 success: कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। 'भूल भुलैया 2' की सफलता के लिए कार्तिक आर्यन को खूब वाहवाही मिल रही है। चारों तरफ सभी से कार्तिक आर्यन प्रशंसा बटोर रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अब द कश्मीर फाइल्ड के फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री भी कार्तिक आर्यन को बधाई देने के लिए आगे आए हैं। विवेक भी उन मशहूर हस्तियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता के लिए टीम को बधाई दी है।

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'अद्भुत सफलता के लिए कार्तिक आर्यन को बहुत-बहुत बधाई और प्यार...। अपने काम को बोलने दें और एकला चलो रे....।' इस ट्वीट के साथ विवेक ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद सर #भूल भुलैया 2।'

इससे पहले, कंगना रनौत ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'भूल भुलैया 2' टीम को बधाई संदेश भेजा था। उन्होंने लिखा, 'भूल भुलैया 2 को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सूखा खत्म करने के लिए बधाई...फिल्म की पूरी टीम को बधाई।'

कार्तिक- कियारा की 'भूल भुलैया 2' ने रिलीज के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़े और कमाई के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को मात दे दी। पहले दिन बच्चन पांडे ने 13.25 करोड़ जबकि गंगूबाई काठियावाड़ी ने 10.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं अब कार्तिक आर्यन की फिल्म पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाकर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। रिलीज के तीन दिन में ही इसने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। मालूम हो कि अब तक कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म लव आज कल थी जिसने पहले दिन 12.40 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

End of Article