Vikrant Massey Birthday: मिर्जापुर के बबलू भैया को जब सुुनने पड़े थे ताने, जानिए विक्रांत मैसी की पूरी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 06:33 AM IST

Vikrant Massey Birthday: विक्रांत मैसी आज एक जाना माना नाम है। टेलीविजन से फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले बबलू भैया इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘गैसलाइट’ की शुटिंग कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे पर उनके बारे में कुछ खास बातें।

Vikrant Massey Birthday: मिर्जापुर के बबलू भैया को जब सुुनने पड़े थे ताने, जानिए विक्रांत मैसी की पूरी कहानी
Photo Credit: Instagram

Vikrant Massey: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के बबलू भैया यानी कि विक्रांत मैसी किसी परिचय के मोहताज  नहीं हैं। अपने एक्टिंग के दम पर उन्होंने टेलीविजन और बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया है, लेकिन ये सफर आसान नहीं था। खुद को पहचान दिलाने के लिए ना जाने विक्रम मैसी को क्या-क्या सहना पड़ा। कभी लोगों के ताने सुने तो कभी डांट फटकार सुनकर फिल्म करियर छोड़ने का फैसला किया। हाल ही में विक्रांत अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं। आज 3 अप्रैल को विक्रांत अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा उनका अब तक का सफर।

विक्रांत मैसी टेलीविजन इंडस्ट्री का एक पुराना चेहरा हैं। उन्होंने ‘धूम मचाओ धूम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने बालिका वधू में मदन श्याम सिंह की भूमिका अदा की। उनके इस शो को काफी सराहना मिली। उसके बाद विक्रांत ने ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ में अपने अभिनय का जलवा दिखाया था और फिर उन्होंने पलट कर पीछे नहीं देखा। विक्रांत सीरियल ‘कुबूल है’ में भी नजर आ चुके हैं।

आज टीवी से फिल्मों का सफर तय करने वाले विक्रांत के जीवन में एक ऐसा वक्त भी था जब उन्हें लोगों से काफी ताने सुनने पड़े थे। यहां तक कि कुछ लोगों ने ये कह दिया था कि वो हीरो मेटेरियल नहीं हैं। विक्रांत ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र करते हुए कहा था-  'इससे पहले किसी ने मुझसे इस तरह बात नहीं की थी। जिसे सुनने के बाद मेरे आंखों से आंसू निकल आए थे।'  इतना कुछ सहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और फिर एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज वेब सीरीज मिर्जापुर में बबलू भैया के किरदार से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद वो 'लूटेरा', 'छपाक', 'गिन्नी वेड्स सनी', 'चौदह फेरे' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। विक्रांत वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटिफुल’ और ‘मेड इन हेवन’ में भी नजर आए थे। आपको बता दें हाल ही में विक्रांत ने बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘लव हॉस्टल’ में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इसमें भी उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया है। इन दिनों विक्रांत  सारा अली खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गैसलाइट’ की शूटिंग में बिजी हैं

End of Article