Pushpa 2: पुष्पा 2 में होगी इस सुपरस्टार की एंट्री! पुलिस ऑफिसर बनकर उड़ाएंगे अल्लू अर्जुन की नींद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 01:14 PM IST

Vijay Sethupathi in Pushpa 2: पुष्पा फिल्म का दूसरा पार्ट पुष्पा द रूल का फैंस को इंतजार है। फिल्म में साउथ के बड़े सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है। जानिए कौन हैं ये एक्टर...

Pushpa 2: पुष्पा 2 में होगी इस सुपरस्टार की एंट्री! पुलिस ऑफिसर बनकर उड़ाएंगे अल्लू अर्जुन की नींद

Puhpa the rule update: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा के पहले पार्ट ने 300 करोड़ रुपए से अधिक  का कलेक्शन किया था। इसके अलावा फिल्म के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। अब फिल्म पुष्पा के दूसरे हिस्से में साउथ के एक बड़े एक्टर की एंट्री होने वाली है। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार की टीम पार्ट 2 पुष्पा: द रूल (Pushpa: The rule) के स्क्रिप्ट को फाइनल टच दे रही है। फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग सितंबर 2022 में शुरू होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म में साउथ के एक्टर मक्कल सेलवन विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को अहम रोल में रखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सेतुपति फिल्म में एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का रोल निभा सकते हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई भी कंफर्मेशन नहीं है। 

Vijay Sethupathi

ऐसी हो सकती है कहानी (Pushpa 2 plot)
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि पुष्पा का बिजनेस भारत से बाहर कई देशों में फैल चुका है। इस दौरान उसकी और पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत यानी फहाद फासिल से टक्कर होगी। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना के किरदार श्रीवल्ली का निधन हो जाएगा। गौरतलब है कि पुष्पा के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स में पुष्पा और श्रीवल्ली की शादी हो जाती है। शादी से पहले पुष्पा भंवर सिंह से दुश्मनी मोल लेता है।

पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर 365 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को हिंदी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म के क्लाइमैक्स में ही मेकर्स ने दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी थी।

End of Article