Uunchai First Look: फ्रेंडशिप डे पर जारी हुआ 'ऊंचाई' का फर्स्ट लुक, हिमालय में ट्रेकिंग कर रहे अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 01:08 PM IST

Uunchai first look on friendship day 2022: राजश्री प्रोडक्शन की ऊंचाई एक फैमिली वैल्यूज वाली फिल्म होगी जिसमें मुख्य भूमिका में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होंगे। फिल्म की शूटिंग काफी जबरदस्त लोकेशन्स पर हुई है...

Uunchai First Look: फ्रेंडशिप डे पर जारी हुआ 'ऊंचाई' का फर्स्ट लुक, हिमालय में ट्रेकिंग कर रहे अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर

Uunchai First Look: आज 7 अगस्त को दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) का फर्स्ट लुक शेयर कर फैन्स को सरप्राइज दिया है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी की फिल्म लंबे टाइम से चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म का फर्स्ट लुक (Uunchai First Look ) रिवील हो गया है। पोस्टर अपने आप में फ्रेंडशिप की असमियत को बता रहा है। क्योंकि इस पर लिखा हुआ है- 'दोस्ती ही उनकी प्रेरणा थी'।

ऊंचाई के फर्स्ट लुक में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी को हिमालय में ट्रेकिंग करते हुए देखा जा सकता है। तीनों के बैकग्राउंड में माउंट एवरेस्ट की खूबसूरत झलक दिख रही है। ऊंचाई फिल्म 11 नवम्बर 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। राजश्री प्रोडक्शन की  'ऊंचाई '60वीं फिल्म है।वहीं सूरज बड़जात्या की ये कमबैक फिल्म होगी, क्योंकि वह 7 साल के बाद किसी फिल्म को डायरेक्ट करने का जा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन स्टारर ऊंचाई फिल्म की शूटिंग काफी जबरदस्त लोकेशन्स पर हुई है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली, आगरा, मुम्बई, लखनऊ,नेपाल और कानपुर में हुई है। फिल्म ऊंचाई में बॉलीवुड के दिग्गज एक साथ अपने उम्दा अभिनय की झलक दिखाएंगे। कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गीय राजकुमार कुमार बड़जात्या और अजित कुमार बड़जात्या ने महावीर जैन (महावीर जैन फिल्मस) और नताशा मलपानी ओसवाल (बॉण्डलेस मीडिया) इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

ऐसी है फिल्म की स्टारकास्ट
राजश्री प्रोडक्शन की ऊंचाई एक फैमिली वैल्यूज वाली फिल्म होगी जिसमें मुख्य भूमिका में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होंगे। उनके साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी, डैनी डेन्जोंप्पा और परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

End of Article