Upcoming OTT Release: 'अर्ध' से लेकर 'कोड एम 2' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 10:05 AM IST

Upcoming OTT Release: ओटीटी पर नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती हैं। अगर आप इस हफ्ते नई फिल्म या सीरीज देखना चाहते हैं तो जानें इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं वेबसीरीज और फिल्मों के बारे में।

Upcoming OTT Release: 'अर्ध' से लेकर 'कोड एम 2' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

OTT Weekly Round UP: कोरोना काल में जब लोगों को घरों के अंदर रहना पड़ा था उस समय दर्शकों को मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लैटफॉर्म का सहारा लेना पड़ा था। इस दौरान कई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया गया जिन्हें दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिली। आलम यह भी रहा कि कई बड़े और नामी बॉलीवुड सितारों की फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुईं। अब जहां कोविड के मामले काफी कम हो गए हैं और लोगों ने बाहर जाना शुरू कर दिया है तो इस समय भी कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। सिनेमाघरों के बाद फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। 

इस हफ्ते भी कई फिल्में व वेब सीरीज ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। जानें इस हफ्ते कौन सी फिल्में ओटीटी पर हो रही हैं रिलीज।

अर्ध (Ardh)

राजपाल यादव और रुबीना दिलाइक की फिल्म अद्ध जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म 10 जून को जी5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में राजपाल यादव शिव नाम के व्यक्ति के रोल में हैं। फिल्म की कहानी सपनों के शहर मुंबई से शुरु होती है। फिल्म में शिवा गुजर-बसर करने के लिए अपनी पत्नी की मदद से ट्रांसजेंडर होने का दिखावा करता है। ट्रांसजेंडर बन वह खुद का नाम पार्वती बताता है। 

आशिकाना: मर्डर के मौसम में प्यार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वेब सीरीज आशिकाना: मर्डर के मौसम में प्यार 06 जून से स्ट्रीम होगा। इसकी कहानी एक पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। हालांकि यह कहानी अलग सोच रखने वाले दो लोगों की है। फिल्म में शहर में होने वाली हत्याओं के बारे में दिखाया गया है।

कोड एम 2 (Code M 2)

मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और देशभक्ति के जज्बे से लबरेज वेब सीरीज कोड एम के दूसरे सीजन का प्रीमियर 09 जून को वूट सेलेक्ट पर होगा। इसका पहला सीजन भी काफी हिट रहा था और जेनिफर के रोल को काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज में जेनिफर विंगेट मेजर मोनिका मेहरा का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। इस सीजन के कुल आठ एपिसोड होंगे। शो में जेनिफर के अलावा तेज विरवानी भी लीड रोल में नजर आएंगे।


ये फिल्में भी होंगी रिलीज

इसके अलावा 8 जून को नेटफ्लिक्स पर हसल रिलीज हो रही है, जो कि स्पोर्ट्स ड्रामा है। साथ ही  8 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मिस मार्वल स्ट्रीम होगी। 12 जून को एविल सीजन 3 वूट पर रिलीज होगा।  

End of Article