पापा Saif Ali Khan के साथ नन्हे छोटे भाई को यूं निहारते दिखे Taimur! मां करीना ने शेयर की क्यूट फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2021, 12:39 PM IST

Taimur with Little Baby Brother: करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्ची की झलक शेयर की है, जिसमें तैमूर पिता सैफ अली खान के साथ बच्चे को देखते नजर आ रहे हैं।

पापा Saif Ali Khan के साथ नन्हे छोटे भाई को यूं निहारते दिखे Taimur! मां करीना ने शेयर की क्यूट फोटो
Photo Credit: Instagram

मुंबई: करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं और इसकी वजह वजह सिर्फ एक्ट्रेस का स्टारडम नहीं है बल्कि फैंस उनके दूसरे बच्चे की झलक देखने के लिए बेताब हैं और इसके लिए फॉलोवर्स के लिए एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट अक्सर चर्चा का विषय रहता है। तैमूर के इंटरनेट पर स्टार बनने और स्टारकिड की तस्वीरें वायरल होने के बाद अब फैंस उनके छोटे क्यूट भाई की झलक देखना चाहते हैं।

खैर, कुछ हद तक करीना ने उनके चाहने वालों की इच्छा पूरी भी कर दी है और अपने सोशल मीडिया पर परिवार की एक बेहद क्यूट तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। फोटो में पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ फैमिली का सबसे नया और क्यूट सदस्य भी नजर आ रहा है।

करीना ने इस फोटो को वीकेंड से जोड़ते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरा वीकेंड ऐसा दिखता है... और आपका?' यहां आप करीना की ओर से इंस्टा पर शेयर की फोटो को देख सकते हैं।

इस बार करीना और सैफ अपने दूसरे बच्चे के चेहरे वाली तस्वीरों के इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं। अब तक एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे की फोटोज तो शेयर की हैं लेकिन उसका चेहरा दिखाने से बचती नजर आई हैं। इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, जहां बच्चे के चेहरे पर एक किड स्माइली का इस्तेमाल किया गया है।

खैर, कुछ भी हो, चेहरा ना भी दिखने पर फैंस के लिए तैमूर के साथ भाई की फोटो काफी खास है। तैमूर पिता के साथ अपने छोटे क्यूट भाई और परिवार के नए मेहमान को जिस प्यार और उत्सुकता से देख रहे हैं, उसी ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। करीना के पोस्ट पर लगातार हार्ट इमोजी के साथ ढेरों कमेंट की भरमार देखने को मिल रही है।

End of Article