रिया के आरोपों के बाद सुशांत की बहन श्वेता का पलटवार, कहा- देखना चाहती हूं भगवान तुम्हारे साथ क्या करेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2020, 12:16 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा कि तुमने मेरे भाई के निधन के बाद उसकी इमेज खराब करने की कोशिश की।

रिया के आरोपों के बाद सुशांत की बहन श्वेता का पलटवार, कहा- देखना चाहती हूं भगवान तुम्हारे साथ क्या करेगा
Photo Credit: Instagram

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने आज (28 अगस्त) तड़के किए ट्वीट किए और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा। श्वेता ने रिया के हालिया इंटरव्यू के बाद ये कदम उठाया। श्वेता का आरोप है कि रिया ने नेशनल मीडिया पर आकर अपनी बातों से सुशांत की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की।

श्वेता ने ट्वीट कर लिखा काश की भाई कभी इस लड़की से नहीं मिला होता। श्वेता ने लिखा, 'किसी की सहमति के बिना उसे ड्रग्स देना और फिर उसे यह यकीन दिलवाना कि वो ठीक नहीं है, मनोचिकित्सक के पास ले जाना। ये आखिर किस स्तर का हेरफेर है। तुम अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी। तुमने हद पार कर दी।'

श्वेता ने अगले ट्वीट पर रिया पर सुशांत की इमेज खराब करने का आरोप लगाते हुए लिखा, 'तुममें हिम्मत है कि तुम मेरे इतने अच्छे भाई के निधन के बाद नेशनल मीडिया पर आकर उसकी इमेज खराब कर रही हो। तुम्हें क्या लगता है कि तुमने जो किया वो भगवान नहीं देख रहा है। मैं ईश्वर पर यकीन रखती हूं और मुझे उन पर भरोसा है, अब मैं वाकई में देखना चाहती हूं कि वह तुम्हारे साथ क्या करते हैं।'  #Godiswithus #JusticeForSushantSinghRajput मालूम हो कि हाल ही में रिया ने एक चैनल को इंटरव्यू दिया है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट पर मृत पाए जाने के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई को दे दी गई है। जब से एससी ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया, तब तक केस में कई खुलासे और दावे हुए थे। रिया चक्रवर्ती की एक ड्रग डीलर के साथ कथित चैट भी हाल ही में सामने आई थी।

End of Article