130 साल पहले इस पेंटर ने छाती पर गोली मारकर की थी आत्महत्या, Sushant Singh Rajput से है ये कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2020, 04:29 PM IST

Sushant Singh Rajput Vincent Van Gough: सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हर चीज की अहमियत फैंस को पता चल रही है। सुशांत के ट्विटर हैंडल में कुछ ऐसे ही चीज ने ध्यान खींचा है।

130  साल पहले इस पेंटर ने छाती पर गोली मारकर की थी आत्महत्या, Sushant Singh Rajput से है ये कनेक्शन

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अब उनकी हर एक छोटी चीज की अहमियत फैंस को समझ में आ रही है। सुशांत को साइंस और पेटिंग्स का काफी शौक था। खासकर वह डच पेंटर विंसेंट वैन गो के फैन थे। विंसेंट ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। 

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ट्वीटर हैंडल की कवर फोटो विसेंट वैन गो की पेंटिंग तारों भरी रात (The Starry Night) लगाई है। ये एक ऑयल कैनेवास पेंटिंग है, जिसे वैन गो ने जून 1889 को पागलखाने में बनाया था। 

विसेंट वैन गो साउथ फ्रांस स्थित पागलखाने की खिड़की से बाहर के नजारे को देख रहे थे। हालांकि, पेंटिंग में बनाई सभी कलाकृति उनके दिमाग की ही उपज थी। इस पेंटिंग को साल 1941 में म्यूजियम ऑफ मॉर्डन आर्ट ने खरीद लिया था।       

37 साल की उम्र में की थी आत्महत्या 
विसेंट वैन गो ने 37 साल की उम्र में आते-आते मानसिक तौर पर काफी बीमार रहने लगे थे।  कई बार वह पेंट को ही खाने लगते थे। इसके बाद उनके छोटे भाई ने उन्हें मानसिक रोगियों के अस्पताल में भर्ती करा दिया  

वैन के तनाव की सीमा पार हुई और 27 जुलाई 1890 को सुबह के समय पेंटिंग बनाते हुए अचानक वैन ने पिस्टल उठाई। इसके बाद उन्होंने खुद ही अपनी छाती में गोली मार ली! उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई।

आज होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार 
सुशांत सिंह राजपूत का आज अंतिम संस्कार होगा। उनके पिता और बहनें मुंबई पहुंच गए हैं। वहीं, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी कूपर अस्पताल में स्पॉट किया गया है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर, कृति सेनन सुशांत के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए पहुंची।

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर जान देने की पुष्टि हुई है। हालांकि, उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। आपको बता दें कि पोस्‍टमार्टम से पहले ही उनका स्‍वाब सैंपल भी लिया गया था। 

End of Article