Sonu Nigam facts:सिंगर सोनू निगम को भारत सरकार द्वारा इस साल सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुरस्कार की लिस्ट जारी की है। इसमें कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सोनू निगम को पद्मश्री (Sonu Nigam Padamshree) दिया गया है। सोनू निगम को संगीत की शिक्षा बचपन से ही मिली थी। वह अपने पिता के साथ शादियों में जाया करते और मेहमानों को गाने सुनाते।
सोनू का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई 1973 को हुआ। सोनू निगम अपने पिता के साथ महज तीन साल की उम्र से स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। सोनू निगम ने एक प्रोग्राम में मोहम्मद रफी का गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गाया था। उसके बाद वहां तालियां बज उठीं। 19 साल की उम्र में सोनू निगम सिंगर बनने का सपना लिए मुंबई आए थे। एक स्टेजशो के दौरान टीसीरीज ने उन्हें गाने का ऑफर दिया। सोनू ने करियर की शुरुआत में मोहम्मद रफी के गानों को नए वर्जन में गाया। उन्हें पहचान फिल्म बेवफा सनम के गाने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' से मिली थी।

ऐसा है सोनू निगम का परिवार (Sonu Nigam Family)
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनू निगम की शादी मधुरिमा निगम से साल 2002 में कोलकाता में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। सोनू और मधुरिमा की पहली मुलाकात एक प्रोग्राम के दौरान कोलकाता में हुई थी। एक इंटरव्यू में सोनू निगम ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, "जब हम मिलते थे तब म्यूजिक सुनते थे। मैं भी मधुरिमा को लव सांग गुनगुनाकर सुनाया करता था।' मधुरिमा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। मधुरिमा का 'मधुरिमा निगम' नाम से अपना काउचर ब्रांड भी है। वहीं, सोनू निगम के बेटे नेवान भी अपने पापा से म्यूजिक सीख रहे हैं।

लंबी है अवॉर्ड्स की लिस्ट (Sonu Nigam awards list)
अब तक हजारों गानों को अपनी आवाज देने वाले सोनू निगम को गायन के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। पद्मश्री के अलावा उन्हें नेशनल अवॉर्ड लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

सोनू निगम 'संदेशे आते है', 'कल हो ना हो' और 'सूरज हुआ मद्धम' जैसे दिलकश गानों के लिए मशहूर हैं। साल 1997 में आई शाहरुख खान की फिल्म परदेस का गाना 'ये दिल दीवाना' सोनू निगम के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट था।

